फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' शो को लेकर अनूप जलोटा ने किए कई खुलासे, बोले- राजेश खन्ना को नचा चुका हूं

Wed, 24 Jul 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री अनूप जलोटा मां के निधन के बाद पहली बार परफॉर्म करने पहुंचे तो उन्होंने अपनी जिंदगी पर खुलकर बात की। वहीं बिग बॉस शो को लेकर भी कई खुलासे किए, पढ़ें साक्षात्कार।
विज्ञापन

2 of 6
अनूप जलोटा
अनूप जलोटा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि ग्लैमरस हीरोइन कैटरीना कैफ इस बार बिग बॉस में दिखाई दे सकती हैं। अगर वह इस शो में आती हैं तो इसकी टीआरपी जबरदस्त बढ़ सकती है। बिग बॉस में अबकी बार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ उन्हें भी होस्ट बनाने की बात सामने आ रही थी और कैटरीना कैफ के बिग बॉस शो में आने की बात भी की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने कहा कि बिग बॉस के लिए करोड़ों लोगों में सिर्फ 17 चुने जाते हैं, इसलिए उनको यह शो सबसे शानदार लगा। बिग बॉस एक रोचक शो है। इस शो के दौरान उनको राजा बनाया गया तो काफी अच्छा लगा। वास्तव में बिग बॉस में कोई जाता है तो उसको जैसा वो है वैसा ही रहना चाहिए। इस शो में आपको सेलिब्रेटी और कॉमन मैन के बीच रहना होता है तो काफी कुछ सीखने को मिलता है।

4 of 6
अनूप जलोटा
किशोर दा का गीत गा रहा था राजेश खन्ना डांस करने लगे
अनूप जलोटा ने कहा कि उनको किशोर कुमार के गीत काफी पसंद हैं और बचपन से ही वे उनके गीत गाते थे। किशोर कुमार के सामने भी उन्होंने उनके ही कई गीत गाए। उस समय किशोर दा बोलते थे कि क्या बात है। एक बार वह किशोर कुमार का गीत गा रहे थे तो राजेश खन्ना डांस करने लगे। क्या दिन थे वो.. हम लोगों के बीच में काफी अच्छा भाईचारा था।
विज्ञापन

5 of 6
अनूप जलोटा
तीन सौ बीस रुपये थी पहली पगार
अनूप जलोटा ने कहा कि वह फगवाड़ा के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना सफर क्लासिकल से शुरू किया। उनकी पहली पगार तीन सौ बीस रुपये थी। उन्होंने कहा कि उनका गीत चांद अंगड़ाइयां ले रहा है काफी प्रसिद्ध हुआ। उसके बाद भजन संध्या एलबम आया और वह वे भजन गायक बन गए। लेकिन उन्होंने गीत, गजल सभी में हाथ आजमाए। उन्होंने कहा कि हमेशा से उनका उद्देश्य एक स्टेज परफॉर्मर बनने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ के बाद अक्षय शानदार एक्टर
अनूप जलोटा ने बताया कि मुझको एक्शन पैक्ड फिल्में अच्छी लगती हैं। मैं अमिताभ बच्चन की शोले कई बार देख चुका हूं। मुझको ऐसा लगता है कि अमिताभ बच्चन के बाद यदि कोई एक्टर शानदार है और एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाला है तो वह हैं अक्षय कुमार। उनका जीवन अनुशासन से भरा है। साथ ही मैं उनके देशप्रेम का कायल हूं। वह हमेशा हर किसी की सहायता के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें