कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ की रोमांटिक लव स्टोरी पढ़ना चाहेंगे। कॉमेडियन की मां ने दोनों की प्रेम कहानी सुनाई और खूब मजे भी लिए।
विज्ञापन
2 of 7
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जहां अपनी कॉमेडी से सभी के दिल पर राज कर रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली पत्नी गिन्नी चतरथ भी कलाकार हैं। उन्होंने कॉलेज के समय में कई थियेटर एक्ट किए हैं। गिन्नी ने एचएमवी से बीकॉम व पीजीडीसीए की शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन
3 of 7
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
पढ़ाई के अलावा गिन्नी एक बढ़िया थियेटर कलाकार रही हैं। गिन्नी कॉलेज में बेस्ट एक्ट्रेस मानी जाती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ गिन्नी कालेज के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं। गिन्नी जब थियेटर में प्रैक्टिस किया करती थीं तब बहुत ही मंझे हुए कलाकार की तरह हर रोल निभाने के लिए उत्सुक रहती थीं।
4 of 7
गिन्नी चतरथ
महानगर के मशहूर कालेज हंसराज महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा गिन्नी के बारे में कालेज की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन का कहना है कि गिन्नी उनकी संस्था की होनहार छात्रा रही हैं। गिन्नी चतरथ (भवनीत) की शादी की खबर सुनकर वह काफी खुश हैं और उन्हें दिल से बधाई देती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
बता दें कि कपिल शर्मा जिससे शादी करने जो रहे हैं, उसका असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थीं। यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
kapil sharma
सबसे पहले गिन्नी व कपिल एक साथ हंस बलिए के माध्यम से सबके सामने आए थे। दोनों के बीच का रिलेशन 2013 में जगजाहिर हो गया था। अभी गिन्नी जालंधर के हरदेव नगर में रह रही हैं। शादी के बाद गिन्नी कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के 9 को संभालेंगी।
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर के एपीजे कॉलेज में हुई थी। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है।