फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया देखेगी कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी, इस एप पर लाइव होंगे सात फेरे

Sun, 09 Dec 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए खास तैयारियां पंजाब के जालंधर में चल रही हैं। कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वो अब घर बैठे पूरी शादी को लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं कब और कहां होगा लाइव...
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा की पूरी शादी अब आप घर बैठे देख सकते हैं। इसके लिए कपिल शर्मा ने खास व्यवस्था की है। कपिल और गिन्नी की शादी  यू-ट्यूब में लाइव होगी। इसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर आ रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala
 यू-ट्यूब की तरफ से लाइव प्रसारण को सिक्योर भी रखे जाने की तैयारी की गई है, ताकि वीडियो डाउनलोड न किया जा सके। यह जानकारी कपिल के दोस्त जोरा रंधावा ने एक वीडियो के जरिए दी। वीडियो में रंधावा कहते हैं कि कुल की शादी की सारी कवरेज उनके यू-ट्यूब चैनल पर दी जाएगी। यू-ट्यूब की तरफ से क्लब कुबाना में एक टीम भेजकर पूरा सर्वे करवा लिया गया है और हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था भी की गई है ताकि लाइव प्रसारण में कोई बाधा न आए।

4 of 5
Kapil sharma
इसके अलावा दीप क्लिक्स नामक कंपनी ही कपिल और गिन्नी की शादी के सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी करेगी। कपिल ने सारे अधिकार इस कंपनी को दे दिए हैं। यह कंपनी एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफी कंपनी है जिसकी मालिक दीपिका शर्मा है और उन्होंने न्यूयॉर्क से फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। उनकी टीम रविवार को जालंधर पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
शादी में स्टिल फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी और न ही मोबाइल से किसी को फोटो खींचने दिया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कपिल ने गिन्नी को मना कर दिया है कि वह किसी भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटो न करवाए और न ही किसी रस्म को लाइव करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें