गुरुद्वारे में हाथ जोड़े, सिर झुकाए नजर आया ये मशहूर हीरो, देखने उमड़े लोग, तस्वीरें
Mon, 26 Mar 2018 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
गोल्डन टेंपल में राज बब्बर
गुरुद्वारे में हाथ जोड़े, सिर झुकाए बॉलीवुड का मशहूर हीरो नजर आया तो सेल्फी क्लिक करने वालों की भीड़ जुट गई, देखिए तस्वीरें।
गोल्डन टेंपल में राज बब्बर
अपने जमाने का मशहूर हीरो व राजनेता राज बब्बर रविवार को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचे तो चाहने वालों की भीड़ उमड़ गई।
गोल्डन टेंपल में राज बब्बर
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर जालंधर में श्री रामनवमी के कार्यक्रम में आए थे। अब वे पंजाब आएं और दरबार साहिब न आएं, हो नहीं सकता।
गोल्डन टेंपल में राज बब्बर
राज बब्बर सवेरे-सवेरे दरबार साहिब पहुंचे और नतमस्तक होकर जिंदगी के लिए शुक्रिया अदा किया। फिर कड़ाह प्रसाद लेने के बाद बातचीत की।
गोल्डन टेंपल में राज बब्बर
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राज बब्बर ने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिलती है, वैसे भी यहां आना, खुशकिस्मती वाली बात है।