फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, बोला- शर्म से सिर झुक गया

Thu, 18 May 2017 09:11 AM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
रोहतक में 'निर्भया' के साथ हुई दरिंदगी ने देश को हिलाकर रख दिया है। अब बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने इस घिनौने कृत्य पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
गर्व होता था, अब शर्म आती है
गर्व से कहते थे कि हम हरियाणवी हैं। हमारा जिला रोहतक है। अब शर्म से सर झुक गया। सोनीपत की युवती से गैंगरेप ने हमें मुंबई में भी शर्मसार कर दिया। ऐसी हैवानियत तो कभी फिल्मों में भी नहीं दिखाई जाती। मुंबई में न जाने कितने लोगों ने पूछा कि तुम्हारे हरियाणा में ऐसी भी घटनाएं होती हैं? लोगों के इन सवालों का जवाब देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
फांसी की सजा दी जानी चाहिए
ये कहना है एक्टर जयदीप अहलावत का। जयदीप अहलावत ने सरकार और पुलिस प्रशासन से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जयदीप अहलावत मंगलवार को तिलियार रिसोर्ट में पहुंचे थे। अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में जयदीप ने इस हैवानियत की निंदा करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

4 of 5
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
ऐसा तो जानवर भी नहीं करते
मूलरूप से खरकड़ा गांव के रहने वाले फिल्म अभिनेता जयदीप ने कहा कि युवती के साथ हुई हैवानियत किसी इंसान या परिवार के साथ हुई घटना नहीं है। यह पूरे समाज के खिलाफ बड़ा अपराध है। ऐसे अपराधियों को इंसान कहना गलत होगा। ऐसा तो जानवर भी नहीं करते।  सुल्तान और दंगल फिल्म के बाद मुंबई में हर व्यक्ति की जुबान पर हरियाणा रहता है, लेकिन आजकल युवती के साथ हुई हैवानियत की घटना की चचा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक गैंगरेप पर बोले जयदीप अहलावत
मुंबई में भी करते हैं हरियाणवी पार्टी
जयदीप ने कहा कि बॉलीवुड में हरियाणा के काफी लोग हैं। ऐसे में जब भी कभी मौका मिलता है तो सभी एकजुट होकर हरियाणवी स्टाइल में पार्टी करते हैं। घर से दूर रहने के बावजूद भी इतना अपनापन एक अलग ही सुख देता है। रणदीप हुड्डा हो या फिर संग्राम सिंह सभी पुरानी यादों को ताजा कर खूब हंसी-ठिठौली करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें