फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी बोल्ड है ये लड़की, देखिए कही पसीना न छूट जाए इसकी अदाएं देखकर

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
तस्वीर में भोली भाली सी दिख रही ये लड़की काफी बोल्ड है। यकीं नहीं आता तो आगे की स्लाइड में देखिए इसकी तस्वीरें, पसीना छूट जाएगा देखकर।
विज्ञापन

2 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
ये लड़की हरियाणा के फतेहाबाद की है। नाम है श्वेता मेहता।  हाल ही में इसका सलेक्शन एमटीवी रोडीज के लिए हुआ है। इस शो में बेहतरीन फिटनेस एथलीट, गजब व्यक्तित्व वाली श्वेता ने प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर इस शो में शामिल होने का मौका पाया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शानदार कामयाबी के पीछे की कहानी।
विज्ञापन

3 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
दुनिया की सबसे श्रेष्ठ फिटनेस एथलीट में शामिल श्वेता मेहता के पास 70 हजार तनख्वाह वाली नौकरी थी। हफ्ते में दो दिन छुट्टी होती थी और दोस्तों और परिजनों का पूरा सपोर्ट था,लेकिन श्वेता मेहता ने इन सब सुविधाओं को छोड़कर एक अलग राह चुनी, फिटनेस एथलीट बनने की। आईटी सैक्टर की शानदार नौकरी करने वाली श्वेता फिटनेस की ओर ऐसी मुड़ी, कि उसके बाद उन्हें बस वही नजर आया।

4 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
फिटनेस एथलीट बनने के लिए उन्होंने ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ दी, शानदार लाइफ-स्टाइल छोड़कर फिटनेस एथलीट की कड़ी लाइफस्टाइल को जीवन का लक्ष्य बना लिया। राह आसान नहीं थी, एक छोटे से शहर से आई लड़की के लिए फिटनेस वल्र्ड में आकर नाम कमाना एक दूर का सपने जैसे था, आखिर कई चुनौतियां जो थी सामने, पर फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने को श्वेता हर कुर्बानी देने को तैयार थी।
विज्ञापन

5 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
बॉडी बिल्डिंग के लिए अनिवार्य शर्त है कि बिकनी पहननी पड़ेगी, परिवार के विरोध के बावजूद उसने बिकनी पहनी, इसके बाद फिटनेस में करियर बनाने के लिए उसे अपनी नौकरी छोडऩी पड़ी। बॉडी बिल्डर बनने के लिए महंगे प्रोटीन लेने के लिए खुद की सारी जमा पूंजी तक लगा दी। फिर भी बॉडी बिल्डिंग के लिए जरूरी न्यूट्रीटेट्स के लिए पैसों की कमी पड़ी तो श्वेता ने बड़ा घर छोड़कर छोटा घर ले लिया।
विज्ञापन

6 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता बताती हैं, अब लोगों को दिखता है कि मैं कितनी हॉट हूं, या मेरे मसल्स कितने मजबूत हैं, लेकिन इसके लिए बहुत पसीना बहाया है, अपना सबकुछ झोंक दिया था इसके लिए। एमटीवी रोडीज के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए श्वेता बताती हैं कि इस कार्यक्रम में जीत हासिल करना उसका लक्ष्य है और इसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही हैं। और उसे पूरा यकीन है कि वो इसे पूरा कर लेंगी।
विज्ञापन

7 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
एमटीवी रोडीज में रघु-राजीव जितना सख्त कौन है, तो वो कहती हैं कि उनकी गैंग-लीडर नेहा धूपियां सबसे सख्त हैं। आमतौर पर छोटी उम्र में इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद लड़कियों का एक ही ख्वाब होता है, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, लेकिन फतेहाबाद की श्वेता मेहता कुछ अलग ही है। वो कहती हैं कि फिल्में उसका ख्वाब नहीं हैं, उसका ख्वाब है फिटनेस और इसी लाइन में वो सबसे आगे रहना चाहती हैं।

8 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
साथ ही वो ये भी कहती हैं कि अगर किसी फिल्मकार ने उन्हें बहुत शानदार रोल ऑफर किया तो उसे इंकार नहीं है लेकिन फिलहाल फिटनेस उसका पहला और आखिरी प्यार है। उनकी विश है कि वो एमटीवी रोडीज से मिलने वाली सारी प्रसिद्धि को अपने फिटनेस बिजनेस में इस्तेमाल करना चाहेंगी। इसके अलावा अपने नाम 'दी श्वेता मेहता' टीएसएम के नाम से कपड़ों का एक नया ब्रांड तैयार करना चाहती हैं।

9 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता मेहता ने 2009 में जीजेयू, हिसार से बीटेक किया और आईटी में नौकरी करने के लिए बैंगलुरू चली गई। वहां 5 साल तक आईटी कंपनी में नौकरी की लेकिन इस बीच जिम का शौक जागा तो फिटनेस बनने की ठानी। शौक ऐसा चढ़ा की नौकरी छोड़ दी। श्वेता बताती हैं कि कई साल तक जिम में मेहनत की। इस बीच 5 साल नौकरी से कमाए सारे पैसे भी खर्च हो गए।

10 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
जब कंपीटिशन लड़ने के लिए बिकनी पहनी तो मां को बुरा लगा और उन्होंने महीनों तक बात भी नहीं की। धीरे-धीरे कई फिटनेस कंपीटिशन जीते और 2016 में एशियन चैंपियनशिप में भारत को रिप्रजेंट किया। इसके बाद घर वालों ने बोलना शुरू किया।  श्वेता का कहना है कि अब मेरी मां ही मेरी बिकनी का कलर सेलेक्ट करती हैं। श्वेता अब बंगलुरू में फिटनेस ट्रेनर व मॉडल है।
विज्ञापन

11 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
श्वेता का कहना है कि शुरूआत से ही रोडीज में जाने का क्रेज था। इससे पहले भी रोडीज में ऑडिशन दिया था लेकिन सेलेक्ट नहीं हुई।  इस बार फिर ऑडिशन दिया तो सिलेक्ट हुई। श्वेता के पिता जनक मेहता आढ़ती हैं और मां कृष्णा हेड टीचर हैं। श्वेता के रोडीज में सेलेक्ट होने पर दोनों बेहद खुश हैं। परिवार में बड़े पापा सुभाष चंद्र, बड़ी मम्मी ईशा मेहता, तीन भाई प्रवेश, संदीप और सलील है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें