जमीन के विवाद में सवर्णों और दलित पक्ष के बीच खूनी संघर्ष में दलित महिला की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जमीन को लेकर खूनी टकराव, दलित महिला की हत्या, तस्वीरें
2 of 6
जमीन के विवाद में सवर्णों और दलित पक्ष के बीच खूनी संघर्ष में दलित महिला की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामला हरियाणा के जींद जिले के नरवाना इलाके के गांव कलौदा का है। आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने देर रात कर शव नहीं उठाया था। इससे पहले एसएसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जमीन को लेकर खूनी टकराव, दलित महिला की हत्या, तस्वीरें
3 of 6
फिलहाल दोनों गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है और गांव में पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव कलौदा निवासी रामपाल और दनौदा के बृषभान में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को विवादित जमीन में पानी लगाने पर दोनों पक्षों में मौके पर ही कहासुनी हो गई। इसी दौरान गांव दनौदा के करीब दो सौ लोग ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए।
जमीन को लेकर खूनी टकराव, दलित महिला की हत्या, तस्वीरें
4 of 6
देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी, पथराव और तेजधार हथियार चलने लगा। इस दौरान दलित पक्ष की 46 वर्षीय कुलवंती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश, अशोक, दिलबाग, रामनिवास, कुलवंत समेत कई अन्य घायल हो गए। महिला की मौत होते ही दनौदा के लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जमीन को लेकर खूनी टकराव, दलित महिला की हत्या, तस्वीरें
5 of 6
सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो दलित पक्ष के लोगों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। मृतका के बेटे ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के लोग खेतों में पानी दे रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी दनौदा के बृषभान पक्ष के लगभग 200 लोग ट्रैक्टर ट्रालियों में हथियारों से लैस होकर पहुंचे और खेतों में काम कर रहे उनके परिवार पर हमला कर दिया।
जमीन को लेकर खूनी टकराव, दलित महिला की हत्या, तस्वीरें
6 of 6
अभिषेक जोरवाल, एसएसपी ने बताया कि दोनों ही पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें महिला की मौत हो गई। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। इसके लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है। लिखित में शिकायत मांगी है। उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।