फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

Mon, 14 Sep 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
ब्लड डोनेशन कैंप में जोश, उत्साह और जरूरतमंदों की मदद करने की जिद का एक अनोखा संगम। देखिए इन 10 तस्वीरों में।
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

2 of 11
ब्लड डोनेशन कैंप में जोश, उत्साह और जरूरतमंदों की मदद करने की जिद का एक अनोखा संगम देखने को मिला। मौका था ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से जीरकपुर की जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में ब्लड डोनेशन कैंप का।

विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

3 of 11
कैंप में रक्तदान करने को उमड़े डोनर्स ने एक स्वर में कहा कि किसी की जान अब खून की कमी से नहीं जाने देंगे।  ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के रक्तदान कैंप में चार घंटे में 96 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

4 of 11
रक्तदान के दौरान एक पल के लिए पीजीआई की टीम खाली नहीं बैठी। कैंप में कोई पिंजौर से आया था तो कोई चंडीगढ़ से। इन लोगों के घर से कैंप की दूरी करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर रही होगी।
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

5 of 11
कैंप में कुल 126 डोनर आए थे, मगर 30 डोनर फिट नहीं पाए गए। कैंप में 24 लोगों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया। कैंप में 11 महिलाओं ने भी ब्लड डोनेट किया। 60 साल के बुजुर्ग भी कैंप में पहुंचे।

विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

6 of 11
रक्तदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। पहले डोनर आशीष मजूमदार रहे। वह अपनी पत्नी के साथ आए थे, लेकिन उनकी पत्नी का हीमोग्लोबिन कम निकला। इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दो बजे तक  नहीं थमा। 11 बजे तक ब्लड डोनेट करने वाले लोगों की लंबी कतार लग गई थी।

विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

7 of 11
कैंप का समय समाप्त होने के बाद भी लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। लेकिन उन्हें अगले कैंप में आने को कहा गया। कैंप में जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान कुलविंदर सोही व डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान भूपिंदर सैनी भी शामिल हुए।

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

8 of 11
विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजसेवी हेमराज सिंह टागरा पहुंचे। उन्होंने ब्लड डोनर्स को डाइट मुहैया कराई। कैंप में जीरकपुर, ढकौली, बलटाना, डेराबस्सी, पंचकूला, पिंजौर, रामपुरकलां, चंडीगढ़, मोहाली और जयपुरिया सोसाइटी के लोगों ने हिस्सा लिया। जयपुरिया सोसाइटी के एमके संधू, ज्योति मेहराजा, निशा कश्यप, सहजल, रमेश, एकता, निशा सेठी ने भी कैंप में सहयोग किया।

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

9 of 11
कैंप में पटियाला रोड स्थित रामपुरकलां से चरणजीत कौर ने ब्लड दिया। साथ में उनकी बेटी जसप्रीत कौर व बेटे गुरजंट सिंह ने भी ब्लड दिया। उनके पारवारिक सदस्य मंदीप सिंह भी पहुंचे थे। मंदीप सिंह ने ही उन्हें कैंप के बारे में बताया था। चरणजीत कौर ने बताया कि कैंप में ब्लड देकर उन्हें एक सुकून मिला है। अब वे हर तीन महीने के बाद ब्लड देंगी।

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

10 of 11
ब्लड डोनेशन कैंप में पिंजौर एचएमटी से सोनिया अपनी मां के साथ आईं थीं। वे सेक्टर 6 अस्पताल में काम करती हैं। जब उनसे पूछा गया कि जब वे अस्पताल में काम करती हैं, तो वहां ब्लड डोनेट क्यों नहीं किया। इस पर उनका कहना था कि उन्हें समय नहीं मिलता है। इसलिए वे यहां पर ब्लड डोनेट करने आईं।

विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं का जज्बा, 11 क्लिक करके देखें

11 of 11
पिंजौर एचएमटी से रेखा अपनी बेटी के साथ आईं थीं। उन्होंने बताया कि वे कई दिन से ब्लड डोनेट करने के बारे में सोच रहीं थीं, लेकिन उन्हें कैंप के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें