बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने मुंबई छोड़ दिया है। बात चौंकाने वाली है, लेकिन सच है। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
2 of 11
दरअसल, आमिर खान अपनी मूवी दंगल के लिए अगले 100 दिन पंजाब के लुधियाना में रहेंगे। आमिर अपनी स्टारकास्ट के साथ शूटिंग के लिए यहां पहुंचे। फिल्म की शूटिंग पंजाब के चार जिलों में होनी है।
विज्ञापन
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
3 of 11
दूसरी ओर, लुधियाना पहुंचे आमिर खान को दंगल के लुक में देखकर सब चौंक गए। दंगल भारतीय महिला पहलवान गीता-बबीता और उनके पिता महावीर पहलवान की संघर्ष कथा पर आधारित है।
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
4 of 11
हरियाणा की महिला पहलवान ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भी अपना नाम कमाया है। इस फिल्म में आमिर खान महावीर पहलवान का किरदार निभाएंगे। जिन्होंने अपने संघर्ष और दम पर अपनी बेटियों गीता और बबीता को पहलवानी के गुर सिखाए।
विज्ञापन
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
5 of 11
दरअसल इन बेटियों और पिता की सक्सेस स्टोरी पर बन रही है 'दंगल'। फिल्म में पहलवान जैसा लुक पाने के लिए आमिर खान ने अपना वजन भी बढ़ाया है। चॉकलेटी से वो गठीले बदन वाले पहलवान जैसे दिखने लगे हैं। शूटिंग के लिए रविवार को लुधियाना पहुंचे। लुधियाना के होटल में भंगड़ा टीम ने आमिर खान का स्वागत किया।
विज्ञापन
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
6 of 11
आमिर शनिवार शाम अमृतसर पहुंचे थे। वहां से वह सुबह फिरोजपुर रोड स्थित होटल आए। इसके बाद लॉबी में उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। होटल मुलाजिमों से मिलने के बाद वह अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
7 of 11
दंगल की शूटिंग गांव किला रायपुर, गुज्जरवाल, लीला और नारंगवाल में होगी। फिल्म हरियाणा के पहलवान की जिंदगी पर आधारित है। ‘दंगल’ की शूटिंग औद्योगिक शहर लुधियाना के गांव गुज्जरवाल में होगी। इस कारण इस गांव को हरियाणा के गांव जैसी लुक दी गई है।
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
8 of 11
सभी गांवों के पोस्टर और दुकानों के नाम के बोर्ड भी हिंदी में लिखे गए हैं। गांवों को हरियाणवी लुक देने के कारण हिंदी वाले बोर्ड और पोस्टर लगाए गए हैं। गांव में जगह-जगह फिल्म की जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं। सभी दुकानों के बोर्ड पंजाबी की जगह हिंदी में बनाए गए हैं।
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
9 of 11
पहली बार गांव में किसी फिल्म की शूटिंग होने से लोग उत्साहित हैं, लेकिन भारी सुरक्षा और सख्ती के कारण परेशानियां भी हो रही हैं। गांव गुज्जरवाल को हरियाणा के जिला भवानी के गांव बिलाली की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
10 of 11
गांव गुज्जरवाल के अलावा मिनी ग्रामीण ओलंपिक के गढ़ किला रायपुर को भी शूटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। गांव गुज्जरवाल में आजादी के वक्त के बने सरकारी स्कूल में भी फिल्म के कुछ सीन शूट होंगे।
आमिर का 'दंगल', छोड़ दिया मुंबई, अब ये होगा नया ठिकाना
11 of 11
जानकारों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन के लोगों ने काफी माथापच्ची की है। यह गांव काफी पुराना है। छोटी ईंट के घर और तंग गलियों के कारण ही इसे चुना गया है।