भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में मौत हो गई। सोनाली की 15 साल की बेटी यशोधरा है। 2016 में पति की मौत के बाद सोनाली अकेले ही अपनी बच्ची का पालन पोषण कर रही थी। मंगलवार को सोनाली की मौत के बाद यशोधरा अनाथ हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सोनाली फोगाट और उनकी बेटी।
- फोटो : twitter
सोनाली फोगाट की शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद सोनाली बिखर गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट।
- फोटो : twitter
सोनाली अपनी बेटी के काफी करीब थीं और अक्सर उसके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहतीं थीं।
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।