फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: भाजपा के झंडे में हुई सोनाली की अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोई बेटी यशोधरा...देखें तस्वीरें

Fri, 26 Aug 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के 84 घंटे बाद उनके शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हिसार के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया। सोनाली की बेटी यशोधरा ने शव को मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा के मंत्री व नेता भी पहुंचे, जिनमें निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई, मेयर गौतम सरदाना शामिल रहे। 

इसके अलावा कई अन्य पार्टियों के नेता भी अंतिम सस्कार में पहुंचे, जिनमें कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री संपत सिंह, रामनिवास राड़ा आदि शामिल हैं। अंतिम संस्कार पर काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली फोगाट की गोवा में हुई हत्या के तीन दिन बाद गुरुवार देर रात उनका शव हिसार पहुंचा। रात को शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका शव फार्म हाउस पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलखने लगे। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने अपनी मां के शव को कंधा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
यशोधरा ने मां को दी मुखाग्नि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

4 of 5
अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि फैमिली अगर कह रही है तो आग के बगैर धुआं नहीं उठता तो कहीं कोई अप्रिय घटना हुई है। सीबीआई दूध का दूध व पानी का पानी करे। मैंने खुद सीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट की अंतिम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को सूचना आई थी कि गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अब आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा है कि सोनाली फोगट की मौत के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें