साधन संपन्न परिवार और तमाम डिग्रियों होते हुए भी इस युवक ने न सिर्फ गैंगरेप पीड़िता से शादी की, ब्लकि अपनों के खिलाफ भी खड़ा हो गया। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 7
gangrape victim marriage
- फोटो : amarujala
हरियाणा में जींद के छातर गांव का ये युवक भाजपा का सक्रिय पदाधिकारी रहा है, लेकिन जब इसे पता चला कि गैंगरेप के आरोपियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है तो उसने भाजपा ही छोड़ दी और अपनी पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए उनके खिलाफ ही खड़ा हो गया, अब चंडीगढ़ तक लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 7
gangrape victim marriage
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बारे में युवक ने बताया कि पटियाला चौक निवासी युवती के साथ उसके रिश्ते की बात चली। रिश्ता पक्का होने से पहले युवती ने उसे जींद बुलाया और अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी देते हुए रिश्ता न करने की बात कही। युवक न माना और पिछले साल 4 दिसंबर को गैंगरेप पीड़िता से शादी कर ली।
4 of 7
gangrape victim marriage
- फोटो : अमर उजाला
अब युवक का मुख्य लक्ष्य गैंगरेप के आरोपियों को सजा दिलाना है। युवक के मुताबिक, उसकी पत्नी जब बीबीए कर रही थी तो सफीदों के एक गांव निवासी नीरज ने पानीपत थर्मल में इंटर्नशिप लगवाने की बात कहकर उसे पानीपत बुलाया और अपने 6 दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
5 of 7
gangrape victim marriage
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी नीरज ने गैंगरेप का वीडियो बना लिया, बाद में अश्लील फोटो व विडियो इंटरनेट पर डालने की बात कह कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मुज्जफरनगर निवासी शहजाद, संदीप गांव जलालपुरा खुर्द, आशीष गांव जसराना सोनीपत, टिंकू उर्फ मनजीत शामलो व राजेश बरसोला ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
6 of 7
gangrape victim marriage
- फोटो : अमर उजाला
युवक के अनुसार वह स्वयं नौ साल तक भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में रहे हैं, लेकिन आरोपियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। छात्तर के अनुसार पांच करनाल जेल में बंद हैं, जबकि, जयबीर गिरफ्तार नहीं हुआ है। वहीं नीरज का चालान समय पर पेश नहीं किया गया। इससे उसे जमानत मिल गई।
जारी रहेगी लड़ाई: युवक के अनुसार अपनी पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए वह अधिकारियों के चक्कर काटने के साथ-साथ दिल्ली के जंतर मंतर तक पर धरना दे चुका है। उसने पत्नी को लॉ में दाखिला दिलवा दिया है। साथ ही, अब चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। यह लड़ाई जारी रहेगी।