फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्ग्जों के 10 बड़े बयान

Sat, 20 Jun 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
1 of 15
श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस पर सियासत बेहद गर्माई रही। देश भर से राजनीति के दिग्गज समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। देखिए तस्वीरें। रिपोर्टः अनिल भारद्वाज, आनंदपुर साहिब
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

2 of 15
श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में पंजाब से भेदभाव की टीस मुख्यमंत्री बादल के चेहरे पर साफ नजर आई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि सूबे और सिखों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। केंद्र से आर्थिक सहायता का मामला हो या 1984 के सिख विरोधी दंगों का, सूबे को अब तक इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

3 of 15
बादल ने कहा कि अब एनडीए सरकार से न्याय की उम्मीद है। वे पंजाब के लिए भीख नहीं बल्कि उसका हक मांग रहे हैं। दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने नशे का मुद्दा उठाकर पंजाब की दुखती रग पर उंगली रख दी। उन्होंने पंजाब में फैली नशे की समस्या पर चिंता जताई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

4 of 15
सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। शिअद ने अब तक कई लड़ाइयां लड़ीं हैं और आगे भी किसी दबाव में नहीं आएगी। पंजाब की आबादी देश की आबादी का महज 2 फीसदी है लेकिन देश के खाद्यान्न भंडार में पंजाब का योगदान 60 फीसदी है, इसके बावजूद सूबे को तवज्जो नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

5 of 15
राजनाथ सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार सूबे को नशामुक्त करने के लिए गंभीर हैं लेकिन इसमें तब तक कामयाबी नहीं मिलेगी जब तक लोग साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर लोग शपथ लेकर जाएं कि वे नशा खत्म करने में साथ देंगे।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

6 of 15
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस स्थापना दिवस समारोह ने धर्म निरपेक्षता तथा देश की एकता-अखंडता को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने भाईचारे को मजबूत करने के लिए देश भर में जबरदस्त लहर शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

7 of 15
बादल ने कहा कि शिअद इसकी पहल करते हुए देश के पांच शहरों में एकता समागम कराएगा। साथ ही, जिन भक्तों की बाणी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है, उनसे संबंधित स्थानों पर भी कांफ्रेंसों का आयोजन किया जाएगा।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

8 of 15
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश पर श्री आनंदपुर साहिब का कर्ज है। यह मानवता, प्रेम और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देता है। देश की रक्षा के लिए सिखों की ओर से दी गई कुर्बानियों के चलते देश का कण-कण खालसा पंथ का ऋणी है।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

9 of 15
समारोह के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि श्री आनंदपुर साहिब का 350वां स्थापना दिवस हम सब मिलकर मना रहे हैं।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

10 of 15
रामदेव ने कहा कि हिंदू धर्म के लिए सबसे बड़ा बलिदान सिखों ने अपने शीश कटवाकर दिया है। कितना अच्छा होता, अगर 350वां स्थापना दिवस समारोह पूरे हिंदुस्तान में मनाया जाता, पर अभी जागरूकता की कमी है।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

11 of 15
रामदेव ने कहा कि भारतीय इतिहास में से अगर सिखों और गुरु साहिबानों की कुर्बानी को अलग कर दिया जाए तो हमारा इतिहास अधूरा रह जाएगा। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती ने हमें गैरत से जीना सिखाया है।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

12 of 15
350वें स्‍थापना दिवस समारोह में दोपहर 12.36 बजे सियासी स्टेज शुरू हुई। अकाली दल-भाजपा की सियासी स्टेज से ज्यादातर नेताओं ने धर्म और इतिहास की ही बात की वहीं कुछ अकाली नेताओं ने बातों-बातों में अपनी मांगें भी रखीं।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

13 of 15
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस के समय से बच्चों की किताबों में गुरु साहिबानों, शूरवीरों और जरनैलों के नाम गायब कर दिए गए थे। यह मुद्दा उन्होंने लोकसभा में भी उठाया था। चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्र जो एनएफएल में 5500 करोड़ का प्रोजेक्ट लगाने जा रही है, यह बड़ा फैसला है।

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

14 of 15
समारोह को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सुखदेव सिंह ढींडसा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व बलविंदर सिंह भूंदड़ तथा पूर्व सांसद तिरलोचन सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब में गर्माई सियासत, दिग्‍ग्जों के 10 बड़े बयान

15 of 15
सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि कांग्रेस के समय दिल्ली में सिखों के साथ हुई ज्यादतियां उन्हें याद हैं। पंजाब के साथ जो भेदभाव पिछली कांग्रेस सरकार के समय से होता आ रहा है, उसे बंद किया जाए। केंद्र उनकी सहायता करे और पंजाब के दुखड़े दूर करे। राज्यसभा सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ ने भी भाषण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें