फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत शत नमनः अपनी जान पर खेलकर बचा लिए कई महिलाओं के सुहाग, तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2018 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बिना ड्राइवर के दौड़ा इंजन
मजदूरी की बहादुरी को शत शत नमन, हिम्मत नहीं छोड़ी और इंजन को रोक लिया। अपनी जान दांव पर लगी थी, लेकिन कई महिलाओं के सुहाग बचा लिए।
विज्ञापन

2 of 6
बिना ड्राइवर के दौड़ा इंजन
घटना हरियाणा के पानीपत की है। बिहार निवासी राजपाल यादव ने ऐन मौके पर इतनी हिम्मत दिखाई कि कई जिंदगियां बच गईं। राजपाल फाटक के पास ही रेलवे लाइन पर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
बिना ड्राइवर के दौड़ा इंजन
हुआ ये कि माल गाड़ियों के रैक को चलाने में प्रयोग होने वाला शंटिंग डीजल इंजन बिना ड्राइवर के एक किलोमीटर तक दौड़ता चला गया। इंजन थर्मल के सीएचएच सेंटर से चलकर आसन कलां के फाटक तक दौड़ा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने हाथ पैर फूल गए।

4 of 6
railway line
डर था कि इंजन दौड़ता चला गया और सामने से कोई ट्रेन आ गई तो हादसा हो जाएगा। फिर रेलवे लाइन पर मुरम्मत का काम चल रहा था तो कई लोग काम कर रहे थे, ऐसे में उनकी जान को भी खतरा था। हंगामा होते देखकर राजपाल ने बहादुरी दिखाई।
विज्ञापन

5 of 6
railway line - फोटो : अमर उजाला
वह हौंसला करके इंजन के पीछे दौड़ा और मौका मिलते ही उस पर चढ़ गया। फिर उसने जैसे-तैसे करके इंजन को रोका। इतनी देर में खबर रेलवे और थर्मल के आला अधिकारियों तक पहुंच गई थी, जिन्होंने राजपाल की बहादुरी की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
railway line
घटना को लेकर एक्सईन फ्यूल रविंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से छुट्टी पर हैं। इसी कारण अभी कुछ नहीं कह सकते। फिर भी ऐसी घटना होना चिंता विषय है, गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें