फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका और उसके माता-पिता को गोली से उड़ाया, खुदकुशी से पहले प्रेमी ने वीडियो में खोला राज

Tue, 24 Nov 2020 04:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
लाल घेरे में आरोपी व तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के बठिंडा में एक प्रेमी ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंच उसे और उसके माता-पिता को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो बना पूरी वारदात की वजह भी बताई। बाद में उसने भी गोली मारकर कर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिहरे हत्याकांड को बठिंडा की कमला नेहरू कालोनी में अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी युवकरन सिंह ने जाते समय कार में बैठकर वीडियो बनाया था, जो पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस की ओर से मीडिया को जारी वीडियो में आरोपी युवकरन सिंह कह रहा है कि उसकी प्रेमिका उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही वजह है कि उसने प्रेमिका सिमरन कौर और उसके माता-पिता की हत्या करने का कदम उठाया। वीडियो में युवकरन कह रहा है कि मैं तो प्रेमिका और उसके माता-पिता को मारने ही आया था। घर में किसी से मिलने जाने की बात बोलकर आया हूं। मामले में उसके परिवार के किसी भी सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। उनको तो पता ही नहीं कि मैं हत्या करने जा रहा हूं।

4 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, एसएसपी विर्क ने बताया कि हत्याकांड की गुत्थी मृतका सिमरन कौर के मोबाइल की कॉल डिटेल से सुलझी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकलवाई तो उसमें से युवकरन सिंह का मोबाइल नंबर मिला, जिसकी लोकेशन रविवार रात कमला नेहरू कलोनी के समीप मिली। इसके बाद पुलिस जब युवकरन सिंह के घर पहुंची तो पता चला कि उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल कब्जे में लिया उससे वीडियो मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं मानसा के एसएसपी सुरिंदर लांबा का कहना है कि युवकरन सिंह की खुदकुशी का मामला बठिंडा में तिहरे हत्याकांड से जुड़े होने की सूचना मिली है, जिस पर बठिंडा पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बठिंडा पुलिस की जांच के बाद मानसा पुलिस इस पर अगली कार्रवाई करेगी। उधर, मृतक नौजवान का परिवार गहरे सदमे में है। परिवार का कहना है कि इस घटना के बारे उन्हें कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
गांव मानसा खुर्द के युवक ने रविवार देर रात अपनी प्रेमिका एवं उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान सहकारी सभा बीबी वाला के सचिव चरनजीत सिंह (55), उनकी पत्नी जसविंदर कौर (45) और बेटी सिमरन कौर (20) के तौर पर हुई है। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकरन सिंह अपने गांव मानसा खुर्द जिला मानसा पहुंचा और गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें