नियमानुसार लोग बैंक से 4 हजार रुपये ही बदलवा सकते हैं, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा बदलवाना चाहते हैं तो पढ़ लिजिए ये खबर।
विज्ञापन
2 of 6
BANK
- फोटो : Amar Ujala
एक बार बदलवाने के बाद दोबारा 4 हजार रुपये बदलवाने के लिए आपको 15 दिन इंतजार करना होगा। बैंकों ने भी लोगों को 15 दिन बाद आने के लिए कहा है। शुक्रवार को कई लोग ऐसा करने के लिए पहुंचे तो सॉफ्टवेयर ने उनका रिकॉर्ड रिजेक्ट कर दिया। यह देखकर अधिकारी ने लोगों को 15 दिन बाद आने के लिए कहा।
विज्ञापन
3 of 6
बेलतर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर उमड़ी भीड़।
अधिकारी से यह बात सुनकर इस पर लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि वे एक आईडी पर हर रोज चार हजार रुपये बदल सकते हैं। वहीं, बैंकों ने ऐसे मामलों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बैंक प्रबंधकों की ओर से निजी कंपनियों को ठेका देकर ऐसे सॉफ्टवेयर तैयार कराए जा रहे हैं, जो इन मामलों पर रोक लगा सकेगा।
4 of 6
नोट बदलने बैंक में उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक ग्राहक गुलशन अरोड़ा ने बताया कि वह हुडा कांप्लेक्स स्थित एक्सिस बैंक में चार हजार रुपये के नोट बदलने दोबारा गए थे। बैंक प्रबंधक ने उन्हें नोट बदलकर देने से मना कर दिया और 15 दिन बाद आने को कहा है। रोड़ा ने बृहस्पतिवार को इसी बैंक से 500-1000 के नोट बदलवाए थे। वहीं, एसबीआई की मुख्य शाखा में भी कई लोग दोबारा नोट बदलवाने के लिए पहुंचे, जिसे कंप्यूटर ने रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
BANK
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सभी बैंक अपने-अपने सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं। जल्द ही सब सॉफ्टवेयर तैयार हो जाएंगे। जो लोग अपनी एक ही आईडी से बार-बार पुराने नोट बदलवा रहे हैं, उन्हें पकड़ा जा सकेगा।
अभी नई करेंसी नहीं आई है और पुरानी करेंसी कम है। लोगों को दैनिक जरूरतों की चीजों के लिए परेशान न होना पड़ा, इसलिए सरकार ने चार हजार रुपये के पुराने नोट बदलने की सीमा रखी है। लेकिन कुछ लोग हर रोज नोट बदलने पहुंच रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति 15 दिन बाद दोबारा से चार हजार रुपये के पुराने नोट बदल सकता है। फिलहाल, ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जिससे ऐसे लोग पकड़ में आ जाएंगे। हर बैंक का सॉफ्टवेयर अलग है।
- एनएस रावत, बैंक प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, लघु सचिवालय, रोहतक