फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नया नेता: कॉमेडी किंग ही नहीं, अच्छे गायक व बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं मान, साथी कलाकारों ने बयां की पुरानी दास्तान

Wed, 16 Mar 2022 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवंत मान के बेहद करीबी अदाकार बीनू ढिल्लों का कहना है कि बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवंत मान बहुत ही अच्छे गायक और बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं। वो जो काम करते हैं पूरे जुनून के साथ करते हैं। वे काफी लंबा समय वालीबॉल खेलते रहे हैं। सन् 1998 से उनकी भगवंत मान के साथ दोस्ती चली आ रही है। जब वह एक साथ जूगनू हाजिर है व अन्य कॉमेडी शो किया करते थे। सियासत में आए तो बदलाव की राजनीति के साथ आए और कांग्रेस-शिअद से सताए पंजाबियों ने पूरी तरह बदलाव में उनका साथ दिया। अब भगवंत मान की बारी। उन्हें आशा है कि वह राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और घोषणापत्र के वादे पूरे करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भगवंत मान की बचपन की तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीनू ढिल्लों बताते हैं कि भगवंत मान ने कॉमेडी किंग होते हुए खूब नाम, शोहरत और पैसा कमाया। घर-बार बनाया। मगर सियासत में आते ही सब कुछ गंवा भी दिया। मगर हमेशा ईमानदारी भरी और भ्रष्टाचार रहित सियासत ही की। इसी की बदौलत आज वो पंजाबियों के दिलों पर राज कर रहे हैं और राज्य की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बिठाया है। बीनू ढिल्लों ने भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर आशा जताई कि फिल्म इंडस्ट्री को मान के मुख्यमंत्री बनने का फायदा मिलेगा। बीनू ढिल्लों के अनुसार पॉलीवुड फिल्म उद्योग द्वारा पायरेसी रोकने, शूटिंग पर सब्सिडी और पंजाबी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की पिछली सरकारों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई मांग पूरी न हो सकी। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann
त्याग और लंबे संघर्ष के बाद मिला मान को मुख्यमंत्री पद: जसविंदर भल्ला
भगवंत मान के करीबी रहे हास्य अदाकार जसविंदर भल्ला ने कहा कि कॉलेज लाइफ से ही मान बाहर से जितना हंस-मुख नजर आते थे और हमेशा अपने व्यंगों व बातों से सभी को हंसाते थे, भीतर से उतना ही गंभीर हैं। मान ने बेशक हमेशा से ही लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाया, मगर ये बात भी सोचने वाली है कि उनका कॉमेडी में हमेशा सियासत पर व्यंग व कटाक्ष होता रहा है। सियासत में आने से पहले कभी यूक्रेन के प्रधानमंत्री भी कॉमेडियन हुआ करते थे। मगर आज वो यूक्रेन की सत्ता पर काबिज हैं। पहले राजनेता कलाकारों को मसखरा समझते थे। सियासतदान रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए उन जैसे कलाकारों का सहारा लेते रहे हैं।

4 of 5
भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सियासत के चलते मान की फैमिली लाइफ भी बिगड़ गई। मगर वह लोगों के हकों के लिए सियासत में डटे रहे। 2017 विधानसभा चुनाव में भी आप की लहर थी और उस समय अगर मान को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया जाता तो तब ही आप की सरकार बन जाती। हास्य अदाकार राणा रणबीर इन दिनों बेशक टोरांटो में हैं लेकिन उन्होंने भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राणा रणबीर कहते हैं कि उन्हें आज मान की उपलब्धि पर तो खुशी हो ही रही है, वहीं सबसे बड़ी खुशी पंजाबियों के लिए हो रही क्योंकि मान जैसे ईमानदार नेता की आज समाज को जरुरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवंत मान - फोटो : एएनआई
मान ईमानदारी से कार्य करेंगे: राजीव ठाकुर
अदाकार राजीव ठाकुर का कहना है कि वर्ष 2005 में कॉमेडी शो हंसदे-हंसादे रहो...में वे प्रतियोगी थे। उस समय फाइनल में भगवंत मान बतौर जज उनके सामने थे। वह जजमेंट बड़ी ईमानदारी से किया करते थे। जो व्यक्ति जजमेंट ईमानदारी से करता हो, वो अपने हर कार्य को ईमानदारी से करता है। मान आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं तो यहां भी पंजाब के लोगों के हितों के लिए ईमानदारी से ही कार्य करेंगे। राजीव ठाकुर कहते हैं कि यूं तो कलाकारों के बीच में से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बना है। पंजाब को नशामुक्त और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को हल करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें