शादी से दो दिन पहले परीक्षा देने कॉलेज आई छात्रा की कैंपस के बीच कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। देखिए, रूह कंपाने वाली तस्वीरें।
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
2 of 7
वारदात, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित राजकीय कॉलेज कनीना में हुई। गोली की आवाज सुनकर जब स्टाफ कॉलेज परिसर में बने पार्क की ओर दौड़ा तो वहां पर छात्रा दिखी, जो गोली लगते ही दम तोड़ गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। मृतका की पहचान चेलावास गांव निवासी सुनीता की रूप में हुई है।
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
3 of 7
सुनीता राजकीय कॉलेज कनीना की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को शाम के सत्र में उसका केमिस्ट्री का एग्जाम था, जिसके लिए उसका जीजा प्रवेश उसे कॉलेज में छोड़कर गया था। वह कंप्यूटर लैब के सामने बने पार्क में थी कि अचानक किसी ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी।
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
4 of 7
गोली लगते ही वो वहीं पर गिर पड़ी, गोली की आवाज से कॉलेज स्टाफ घटनास्थल की और दौड़ा। लेकिन छात्रा गोली लगते ही दम तोड़ गया, वहीं घटनास्थल के आस-पास कोई दिखाई नहीं दिया। गोली चलने की सूचना मिलते ही कनीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
5 of 7
मृतका सुनीता की शादी 20 मई को बामला गांव के युवक के साथ तय थी। जिसके दो दिन पूर्व ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पास से शादी के कार्ड भी मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एग्जाम के बाद वो अपनी सहेलियों को कार्ड भी देने वाली थी। मृतका सुनीता की दो बड़ी बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतका के पिता रामकरण की काफी समय पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
6 of 7
पुलिस ने घटनास्थल से शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया था लेकिन देर शाम तक कागजी कार्रवाई में उलझी रही। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। दूसरी ओर शव का एक्सरे भी करवाया जाना है, जो कि मंगलवार सुबह ही हो सकता है। ऐसे में अब पोस्टमार्टम मंगलवार को ही सकेगा।
शादी से दो दिन पहले छात्रा को मिली खौफनाक मौत, तस्वीरें
7 of 7
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी शाकिब हुसैन व डीएसपी महेंद्रगढ़ औमप्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी और अटेली मंडी विधानसभा क्षेत्र की विधायक संतोष यादव भी कालेज में पहुंची। पुलिस की ओर से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने मृतका के जीजा प्रवेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।