जल्द ही बच्चों के स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में हिल स्टेशन या टूरिस्ट पैलेस में घूमने का प्लान बना रहे हों तो सफर पर निकलने से पहले इन चीजों का खास ध्यान रखें। दरअसल ये ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं जिनका सफर के दौरान ध्यान रखकर आप छोटी मोटी परेशानी से निजात पा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
2 of 9
गर्मी की छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो गंतव्य स्थान के लिए सीट पहले बुक करवा लें। इससे आप सफर में होने वाले थकान या टिकट न मिलने की टेंशन से बच सकते हैं। रेलवे में टिकट तीन माह पहले बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आप लंबी दूरी के बस और हवाई सफर के भी ऑनलाइन टिकट पहले बना कर रख लें।
विज्ञापन
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
3 of 9
जिस टूरिस्ट पैलेस पर आप जा रहे हों वहां के मौसम की जानकारी लेकर यदि आप अपनी तैयारी करेंगे तो अच्छा रहेगा। मौसम और सफर के मुताबिक ही कपड़े लें। जैसे कि शिमला जाने का प्रोग्राम बना रहे हों तो आप गर्म कपड़े जरूर रखें। हालांकि वहां आपको रेंट पर भी गर्म कपड़े मिल जाएगा।
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
4 of 9
सफर के दौरान बस या ट्रेन के नंबर की जानकारी ले लें। इसके लिए एक किताबें भी आती है। अगर अब्रॉड जाने का प्लान है तो सफर पर निकलने से पहले अपने टिकट, पासपोर्ट, वीजा आदि महत्वपूर्ण कागजों को पहले और सुरक्षित तरीके से बैग में रख लें।
विज्ञापन
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
5 of 9
सफर पर जाने से पहले गंतव्य स्थान के होटल के नंबर के साथ-साथ वहां के चिकित्सक, अस्पताल, पुलिस आदि के नंबर जरूर पता कर लें। बच्चों को भी इन नंबरों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
6 of 9
यदि आपको कोई बीमारी है तो सफर पर निकलने से पहले आवश्यक और छोटी मोटी जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें। इसके अलावा डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट भी अपने साथ रखें। सफर में अस्थमा, साइनस और हृदय रोगियों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका घूमने के दौरान आपकी तबीयत खराब न हो ताकि आपका और बच्चों का मूड किरकिरा न होने पाए।
विज्ञापन
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
7 of 9
सफर के दौरान खाने और पीने की सामग्री जरूर अपने साथ रखें ये तब और भी जरूरी हो जाता है जब आपके साथ कोई रोगी या बच्चा साथ हो। अपने साथ बिस्किट, ड्राई फ्रूट, नमकीन पैक कर रख लें। जिससे यदि कहीं कुछ खाने को नहीं मिल रहा हो तो भूख से आपका चेहरा न मुर्झा जाए।
सफर पर निकलें तो इन बातों का रखें खास ख्याल
8 of 9
सफर पर निकलने से पहले आरामदायक कपड़े और सही जूते का प्रयोग करें। इससे आप कंफर्टेबल महसूस करेंगे। गंतव्य पर पहुंचकर अपने होटल में सामान रखने के बाद वहां पर सुरक्षित स्थान पर अपनी चीजें रख दीजिए।
ये जरूर ध्यान रखें कि सफर के दौरान अपरिचितों से ज्यादा जान पहचान न बढ़ाएं उन्हें अपने प्रोग्राम के बारे में भी न जानकारी दें। अपने बच्चों को भी इसकी खास हिदायत दे दें। इन आसान बातों को अपना कर आप अपनी छुट्टियां को खुल कर इंज्वाय कर सकते हैं।