फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man

Thu, 23 Apr 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कई बार जीवन ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिससे हमारी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। मिलिए ऐसे ही एक शख्स से जिसकी जिंदगी एक सांप ने बदल दी और वो बन गया Snake Man
Trending Videos
विज्ञापन

सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man

2 of 5
कई बार जीवन में घटी घटना जीवन को नया मोड़ और दिशा दे देती है। कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा के करनाल के गांव फफड़ाना के रहने वाले सतीश कुमार की। सतीश की जिंदगी एक सांप ने पूरी तरह से बदल दी। दरअसल सतीश जब सातवीं कक्षा में था तो उसे सांप ने काट लिया। इलाज से सतीश की जान तो बच गई लेकिन तब से उसकी जिंदगी एकदम बदल गई।
विज्ञापन

सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man

3 of 5
सतीश के मन में सांपों को जानने की इच्छा बढ़ी। इसके बाद उसने सांपों से संबंधित किताबें पढ़ीं, विशेषज्ञों से मिले और सांपों को पकड़ना शुरू कर दिया। सतीश सांप पकड़ने और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए स्नेक पार्क चेन्नई में प्रशिक्षण ले चुके हैं। इसके साथ-साथ पुणे, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी सांपों के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लिया है।

सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man

4 of 5
स्नेक मैन सतीश 1998 से लेकर अब तक हरियाणा में पाई जाने वाली सभी प्रजातियां की सांपों समेत 9 हजार के करीब सांप पकड़ चुका है। बकौल सतीश वह प्रदेशभर में सांप पकड़ने के लिए जाता है और सांप पकड़ने के बाद वाइल्डलाइफ अधिकारियों की सहायता से उन्हें जंगल में छोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man

5 of 5
लोगों तक पहुंचने के लिए सतीश ने रोचक तरीका अपनाया है। उसने करनाल और पानीपत की हर नाई की दुकान पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर पोस्टर लगा रखा है। प्रदेश में कोई भी उसे फोन कर उसकी संवाए ले सकता है, सतीश ये सेवाएं फ्री में देता है। अभी हाल ही में स्नेक मैन सतीश को सांप पकड़ने ‌के लिए स्पेशल ग्लब्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें