फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

Sat, 10 Oct 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
विश्व धरोहरों की सूची में शामिल होने के कगार पर पहुंची हमारी 'धरोहर' की खासियतें जानकर आप चकित रह जाएंगे। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

2 of 10
कैपिटकल कांप्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरा कांप्लेक्स कंक्रीट से बनाया गया है। कहीं एक भी ईंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। जिस कारण आर्किटेक्चर वर्क का यह पूरे विश्व के लिए अनोखा उदाहरण है। इसे ब्रेन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा और मक्का ऑफ आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। इस ब्रेन में इतनी खूबसूरत और ज्ञानवर्धक चीजें छिपी हैं जिसका हर कोई दीवाना हो जाता है। आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने सन, स्पेस और साइलेंस के फॉर्मुले पर सिटी ब्यूटीफुल का डिजाइन तैयार किया था। उसी आधार पर कैपिटल कांप्लेक्स भी बनाया गया है।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

3 of 10
समुद्री जहाज जैसी असेंबली: दूर से देखने पर शिप की शेप आती है नजर। पंजाब एंड हरियाणा असेंबली को समुद्री जहाज जैसा बनाया गया है। इसका बाहरी आकार और टेरिस दूर से एकदम समुद्री जहाज का एहसास कराता है। डिजाइन इस तरह से किया गया है कि हवा और सूर्य का प्रकाश आसानी से प्रवेश कर सके। ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। असेंबली का मेन गेट स्पेशल फ्रांस से आया था। जिसे ली कार्बुजिए ने खुद अपने हाथ से पेंट किया था।

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

4 of 10
हाईकोर्ट का डिजाइन पोर्ट जैसा: विधानसभा के सामने ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत डबल रूफ है। टेरिस को शेल्टर जैसी शक्ल दी गई है। जिस कारण इसे शेल्टर ऑफ जस्टिस भी कहते हैं। यानी ऐसा शेल्टर जिसके नीचे हर कोई बराबर है। हर किसी को न्याय का अधिकार है। लाल, हरे, पीले और काले रंग के पिल्लर सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं। पत्थरों से बनी दीवारों में सैकडों रोशनदान और खिड़कियां पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश देने वाली हैं। खर्च कम करने केलिए रैंप बनाया गया। भविष्य में लिफ्ट लगाए जाने की सोच कर उसकी भी उपयुक्त जगह छोड़ी गई थी।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

5 of 10
चंडीगढ़ की सबसे ऊंची 10 मंजिली बिल्डिंग है पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेट्रिएट: पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेट्रिएट कैपिटल कांप्लेक्स की रीढ़ है। चंडीगढ़ की इस सबसे ऊंची बिल्डिंग में 10 मजिंल ऑफिस वर्क और 11वीं पर कैफेटेरिया बना है। जहां पर्यटक फास्ट फूड का मजा तो ले ही सकते हैं साथ ही पूरे कांप्लेक्स का विहंगम दृश्य आंखों में कैद कर सकते हैं। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग में किसी सेवन स्टार होटल से ज्यादा वीआईपी रूम हैं। इसके निर्माण में ऐसी सामग्री लगी है यदि भूकंप भी आ जाए तो बिल्डिंग एकदम डहने की बाजए सिर्फ एक तरफ झुक जाएगी। स्वीस की एक मुद्रा पर सेक्रेट्रिएट की फोटो तक छपी है।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

6 of 10
ओपन हैंड मॉन्यूमेंट: मैटल से बना ओपन हैंड मॉन्यूमेंट हवा के रुख अनुसार दिशा बदलता रहता है। मॉन्यूमेंट केनीचे ओपन असेंबली बनाई गई है। जिसमें हर किसी को बोलने और सुनने की आजादी का संदेश दिया है। बताया जाता है कि पहले कुछ दिन यहां सभाएं भी हुई।
विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

7 of 10
टावर ऑफ शैडो: टावर ऑफ शैडो ऊर्जा बचाने का संदेश देता है। सूर्य चाहे किसी भी दिशा में हो इसमें धूप प्रवेश नहीं लगती। बंद दीवारों की बजाए पत्थरों को अलग-अलग डायरेक्शन में जोड़ पूरा टावर बना है। जिससे हवा भी प्रवेश करती रहती है।

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

8 of 10
जियोमेट्रिक हिल: जियोमेट्रिक हिल मॉन्यूमेंट बिल्डिंग्स की नींव से निकली मिट्टी को व्यवस्थित कर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई तीन मंजिल इमारत जितनी है। सुरक्षा कर्मी हिल पर बैठकर बिल्डिंग्स के आस-पास की गतिविधियों पर नजर रख सकें। यही इस मॉन्यूमेंट का उद्देश्य बताया जा रहा है।

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

9 of 10
शहर के नक्शे को डिजाइन करने वाले ली-कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ प्रशासन इस बार चार दिवसीय इंटरनेशनल सिंपोजियम का आयोजन कर रहा है। यह सिपोजियम 9 से 12 अक्तूबर तक चलेगा। पर्यटन विभाग की एमडी कविता सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल सिंपोजियम फेस्टिवल के दौरान कैपिटल कांप्लेक्स को 9 से 12 अक्तूबर तक रात 8 बजे तक टूरिस्ट इंफारमेंशन सेंटर से परमिशन मिलेगी।

विज्ञापन

देखिए, चंडीगढ़ का नया टूरिस्ट स्पाट, आंखें चुंधिया जाएंगी

10 of 10
कैपिटल कांप्लेक्स में चार दिन तक लोगों को देखने का मौका मिलेगा। कैपिटल कांप्लेक्स को इस दौरान बेहतरीन लाइटों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें