भाजपा प्रधान पर गोली चलाने के आरोप में जेल में बंद हवालाती दरबारा सिंह को नंगा कर पीटा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
2 of 10
मामला, सामने आते ही पुलिस ने चार कैदियों पर मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में हेड वार्डन हरलजवंत सिंह और वार्डन कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
3 of 10
गौरतलब है कि भाजपा के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर भगता पर दरबारा सिंह ने 26 नवंबर 2015 को किसी बात पर गोली चला दी थी। इसमें भाजपा नेता बाल बाल बच गए थे। दयालपुरा पुलिस ने धारा 307 के तहत दरबारा सिंह पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बठिंडा जेल भेज दिया था।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
4 of 10
बीती 26 जनवरी को इसी जेल में बंद कैदी मनदीप ध्रुव, मनोज मोजी, सुखजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की ओर से दरबारा सिंह के कपडे़ उतारकर उससे मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
5 of 10
इसके बाद उक्त चारों आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सिविल लाइन पुलिस को लिख दिया था। जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह सहोता का कहना है कि हवालाती दरबारा सिंह से मारपीट के आरोप में चारों कैदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
6 of 10
ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में हेड वार्डन हरलजवंत सिंह और वार्डन कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उधर एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
7 of 10
एसएसपी ने कहा कि हवालाती से मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक कैदी दरबारा सिंह को अपने कपडे़ खुद उतारने को कह रहा है।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
8 of 10
जब दरबारा सिंह अपने कपडे़ उतारता है तो उक्त सभी कैदी उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।
भाजपा प्रधान पर गोली चलाने वाले को जेल में नंगा कर पीटा
9 of 10
उनमें से एक कैदी दरबारा सिंह को बोलता है कि जिसके साथ रहते हो उसके साथ धोखा नहीं करते।