दलबीर कौर ने बताया कि एक क्यारी से उन्होंने बागवानी शुरू की। इसमें उन्होंने हरी मिर्च, पुदीना और लहसुन बोया। इन्हें हरा-भरा देखकर उनका हौसला बढ़ा और इसके साथ ही उनका किचन गार्डन भी बढ़ता गया। आज उनके बगीचे में लाल, हरी, पीली शिमला मिर्च, गोभी, पत्ता गोभी जैसी 20 से ज्यादा सब्जियां लगी हैं। अब वह 40 फुट जगह में मौसमी सब्जियां लगा रही हैं। अब तो बागवानी की ऐसी लत लग गई है कि इसके बिना वह नहीं रह सकती।