फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा कोई मैसेज आए तो पढ़े बिना डिलीट न करें, खाते में रखा पैसा गंवा देंगे

Sat, 20 Jan 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
मोबाइल यूजर
अगर आपके पास इस तरह का कोई एसएमएस आता है तो उसे डिलीट न करें, वरना नुकसान झलेंगे। बैंक अकाउंट में रखा पैसा तक गंवा सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
एसएमएस
दरअसल देश में आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को आरबीआई के नाम से मेल और कॉल भी आ रही हैं, जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं और साइबर सेल वाले भी। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इं​डिया ने एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

3 of 7
SMS
आरबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी बताते हैं कि बैंक ने लोगों को एक एसएमएस भेजना शुरू किया है। इस एसएमएस में वित्तीय लेन देन और आरबीआई से जुड़ी जानकारी है, जिस पर ध्यान न देना भारी पड़ सकता है।

4 of 7
mobile sms
अधिकारी ने बताया कि यह एसएमएस रिजर्व बैंक के प्रोजेक्ट 'आरबीआई बोल रहा है' के तहत भेजा जा रहा है। इसके तहत रिजर्व बैंक ये सुनिश्च‍ित कर रहा है कि आम आदमी के साथ उसके नाम पर धोखाधड़ी न हो।
विज्ञापन

5 of 7
Mobile User
एसएमएस के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 8691960000 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर लोग फर्जी कॉल या ईमेल की सच्चाई जान सकते हैं। इस कॉल से आपको निवेश के सुरक्षित विकल्पों की जानकारी के साथ चिट फंड के जोखिम को लेकर सावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
मोबाइल
और आरबीआई की तरफ से यह पहला और आखिरी एसएमएस नहीं है। आगे भी ऐसे एसएमएस आते रहेंगे, ताकि आप किसी तरह के ठगी का शिकार न हो सकें। इसलिए जब भी आरबीआई का एसएमएस आए तो उसे ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mobile User
बता दें कि एसएमएस में लिखा है कि बैंक आपसे कोई भी जानकारी, जैसे- बैंक एकाउंट नंबर, एटीएम नंबर, एटीएम पिन, आधार कार्ड व अन्य जानकार फोन पर नहीं पूछता है। अगर कोई ऐसा फोन करे तो तुंरत इसकी सूचना साइबर क्राइम कार्यालय और बैंक को दें। फोन करने वाले शख्स को कोई भी जानकारी न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें