फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिमाचल बार्डर पर मिला गुब्बारा, जिसमें पाकिस्तान की मोदी को धमकी

Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉर्डर पर धमकी भरे पत्र के साथ मिला गुब्बारा
जम्मू और पंजाब के बाद अब हिमाचल बार्डर पर भी पाकिस्तान के धमकी भरे संदेश मिलने शुरू हो गए हैं। पठानकोट के पास मिला गुब्बारा।
विज्ञापन

2 of 6
pak letter
पहले आतंकवादी, फिर कबूतर और अब गुब्बारे के साथ धमकी भरे पत्र भेज कर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। अब हिमाचल और पंजाब की सीमा पर उर्दू, अरबी व अंग्रेजी में लिखे धमकी भरे लेटर के साथ गुब्बारा मिला है, जिसे इंदौरा पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
pak letter
जानकारी के मुताबिक ये लेटर पठानकोट जिला कांगड़ा की सीमा के साथ सटे नंगलभूर गांव के टिब्बी में रमेश कुमार के खेतों में मिला। गुब्बारे के साथ आए फाइबर कपड़े पर एक मैसेज भी लिखा हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देने के साथ-साथ पी आर्मी शब्द लिखा है।

4 of 6
pak letter
मंगलवार दोपहर रमेश को जब ये गुब्बारा मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी इंदौरा पुलिस थाना पठानकोट की इंद्रभूर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे इंदौरा पुलिस थाना के एएसआई हंसराज ने गुब्बारे के साथ उर्दू में लिखे लेटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 6
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
तरतारन में भी सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने इस जासूसी कबूतर को पकड़ा। कबूतर के पैर पर उर्दू भाषा में एक संदेश लिखा था। बीएसएफ ने संदेश की वीडियोग्राफी करके फिरोजपुर हेडक्वार्टर में जांच लिए भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
दीनानगर के निकटवर्ती गांव कुंडे घेसल में कुछ गुब्बारे गिरे और इन्हें देखकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के नंबरदार चनन सिंह के घर के पास दो गुब्बारे गिरे थे। इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था, जिस पर लिखा है कि मोदी सुन ले अजुबी की तलवारें अभी भी हमारे पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें