मस्जिद के बाहर मुस्लिम युवक को पीटने वाले बजरंग दल के नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए कौन है वो और उसने क्यों मारा था थप्पड़?
विज्ञापन
2 of 10
Hisar News
सिटी थाना पुलिस ने विवेक नगर की मस्जिद में यूपी के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में बजरंग दल के जिला संयोजक कपिल वत्स को शनिवार को पंचकूला से गिरफ्तार किया। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को रातों रात जेल भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 10
Hisar News
हरियाणा के हिसार के लाहौरिया चौक मस्जिद के सामने अल्पसंख्यक समुदाय के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले ऋषि नगर के अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने वत्स की पहचान की है।
4 of 10
हिसरा
- फोटो : SELF
पुलिस को शनिवार को पता चला कि वह पंचकूला के सेक्टर-5 में है। वह अपने भाई के पास पंचकूला में जा छिपा। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस देर रात उसे हिसार लाई और आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा के घर पर पेश किया।
विज्ञापन
5 of 10
Hisar News
कपिल की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता दहशत में हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जो फुटेज में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Hisar News
यह है मामला
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ 11 जुलाई को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन किया था। वे प्रदर्शन करते हुए पास में विवेक नगर की मस्जिद के सामने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
7 of 10
Hisar News
उन्होंने वहां गेट पर आए यूपी के सहारनपुर निवासी आम व्यापारी मोहम्मद आसिन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था। फिर एक आदमी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। सूचना मिलने पर वहां पुलिस बल पहुंचा था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 100-125 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।
8 of 10
Hisar News
कपिल को गिरफ्तार करना गलत : गोयल
विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रविंद्र गोयल ने कहा कि ये सोची-समझी चाल थी। मैंने सीआईडी को एक घंटे पहले ही इस तरह की आशंका से चेता दिया था। अगर एसपी चाहे तो उनके सामने मैं उस व्यक्ति का नाम तक बता सकता हूं। मगर न प्रशासन कुछ कर पाया और न सीआईडी।
9 of 10
Hisar News
उन्होंने कहा कि ये कपिल को गिरफ्तार करना गलत है। जिस युवक ने थप्पड़ मारा था, उसका बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं। वे प्रदर्शन में कहां से शामिल हो गया, हमें जानकारी नहीं। कपिल की जमानत के संबंध में सुबह वकील से बात करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सुबह मीटिंग बुलाई जाएगी।
पंचकूला के सेक्टर-5 से कपिल वत्स को गिरफ्तार किया गया था। उसे 29 जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- दयानंद, चौकी इंचार्ज 12 क्वार्टर