मुस्लिम युवक को पीटने के बाद आरोपी बजरंग दल का नेता 250km दूर जाकर छिपा बैठा था। पुलिस ने देखिए किस चालाकी से पकड़ा...
विज्ञापन
2 of 8
Hisar News
दरअसल, हिसार में मस्जिद के बाहर भारत माता की जय न बोलने पर थप्पड़ मारने वाले को पंचकूला से गिरफ्तार करके रोहतक पुलिस लेकर चली गई। लेकिन इस मामले की पंचकूला पुलिस को कानोकान खबर तक नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 8
Hisar News
जबकि इस घटना के बाद इस मामले में शामिल आरोपी 12 जुलाई से पंचकूला के सेक्टर पांच में शरण लिए हुए था। अब सवाल ये है कि आरोपी के गिरफ्तारी से पहले रोहतक पुलिस ने पंचकूला पुलिस को इस मामले की जानकरी क्यों नहीं दी।
4 of 8
Hisar News
बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल वत्स की अगुवाई में कार्यकर्ता बाइक पर सवार हो कर लाहौरिया चौक के नजदीक जामा मस्जिद के सामने पहुंचे। ये सूचना पुलिस के पास भी थी लेकिन सिटी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खुला छोड़ दिया और तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो कर पुतले के साथ लाहौरिया चौक के समीप जामा मस्जिद के सामने एकत्र हुए।
विज्ञापन
5 of 8
Hisar News
यहां उन्होंने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच मस्जिद के अंदर से यूपी. निवासी मोहम्मद हसन बाहर आया तथा उसने इस तरह प्रदर्शन करने पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद हसन की एक नहीं सुनी तथा उलटे उसी से बहस करने लगे।
विज्ञापन
6 of 8
Hisar News
इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने हसन को जबरन भारत माता की जय बोलने को कहा। हसन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो कार्यकर्ताओं की उसके साथ झड़प हो गई। इस बीच एक कार्यकर्ता ने हसन के मुंह पर तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 8
Hisar News
मामला बिगड़ा तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए व दोनों पक्षों को अलग थलग किया। पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उसके बाद ये मामला तनाव पूर्व हो गया। जिसके बाद मामले की जांच और पुलिस इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई।
क्या कहना है हल्के के एसएचओ का
पंचकूला सेक्टर पांच थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा पंचकूला में हिसार में मस्जिद के बाहर भारत माता की जय न बोलने पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी के गिरफ्तारी के संबंध उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही इस मामले में उन्हें कोई जानकारी है।