भारत माता की जय और जय श्रीराम बोलने से इनकार करने पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने मुस्लिम युवक को थप्पड़ जड़ दिया। अब इस मामले पर माहौल गर्मा गया है।
विज्ञापन
2 of 8
Hisar News
दरअसल, हरियाणा के हिसार ंमें अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता आतंकवाद का पुतला फूंकने गए थे। लाहोरिया चौक मस्जिद के सामने आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मस्जिद में सहारनपुर स्थित मिर्जापुर पोल निवासी मोहम्मद आसीन खड़े थे।
विज्ञापन
3 of 8
Hisar News
बताया जा रहा है कि इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद आसीन से भारत माता की जय और जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहा।
4 of 8
Hisar News
जब आसीन ने कहा कि आपके कहने पर हम नारा क्यों लगाएं तो उनकी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
Hisar News
इसी बीच एक युवक ने आसीन को थप्पड़ मार दिया। मामला जैसे ही मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों तक पहुंचा तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
6 of 8
Hisar News
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया कि मोहम्मद आसीन आम के व्यापारी हैं। मोहम्मद आसीन सब्जीमंडी में कुछ व्यापारी साथियों के साथ आए थे।
विज्ञापन
7 of 8
Hisar News
शाम को नमाज का वक्त होने पर मस्जिद गए थे। विवाद के बाद मस्जिद में बैठक हुई और दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की गई।
इसके बाद से क्षेत्र में तनाव है। मस्जिद में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। बाद में मुस्लिम कल्याण कमेटी के जिला प्रधान होशियार खां ने पुलिस को शिकायत दी है।