मस्जिद के बाहर मुस्लिम युवक को पीटने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए कौन है वो और उसने क्यों मारा था थप्पड़?
विज्ञापन
2 of 7
Hisar News
घटना हरियाणा के हिसार की है। मामले में पुलिस ने ऑटो मार्केट के मिस्त्री अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं करीब 100-125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य दोषियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
Hisar News
मामला बढ़ने पर एसपी मनीषा चौधरी टीम के साथ बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिसे थप्पड़ मारा गया, उसके बयान दर्ज किए। साथ ही अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की।
4 of 7
Hisar News
मुस्लिम कल्याण कमेटी के जिला प्रधान होशियार खां और राजीव नगर निवासी आबिद हुसैन ने 12 क्वार्टर चौकी में मामले की शिकायत दी है। इसमें कहा गया कि उसके दोस्त मोहम्मद आसिन को एक व्यक्ति ने मस्जिद के गेट पर थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
5 of 7
हिसरा
- फोटो : SELF
यह है मामला
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार शाम लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करते करते कार्यकर्ता चौक पर बनी मस्जिद के गेट पर आ गए और वहां खड़े सहारनपुर निवासी मोहम्मद आसीन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा। आसीन ने जवाब में कहा कि आपके कहने पर हम नारा क्यों लगाएं। तो उनकी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
Hisar News
जवाब सुनते हुए कार्यकर्ता भड़क गए और बहस हो गई। इसी बीच एक युवक ने आसीन को थप्पड़ मार दिया। मामला जैसे ही मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों तक पहुंचा तनाव की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया कि मोहम्मद आसीन आम के व्यापारी हैं। मोहम्मद आसीन सब्जीमंडी में कुछ व्यापारी साथियों के साथ शाम की जमान अदा करने के लिए आए थे।
मस्जिद प्रकरण में एक आदमी को थप्पड़ मारने के मामले में मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई है। फुटेज में बजरंग दल के एक-दो कार्यकर्ता दिख रहे हैं। मुख्य आरोपी से बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
-मनीषा चौधरी, एसपी हिसार।