फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू वाणी: जैसा हूं वैसा दिखता और बोलता हूं, चाहे भला लगे या बुरा

Thu, 20 Apr 2017 09:35 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
न मैं कोई मुखौटा पहनता हूं न ही कोई आवरण ओढ़ता हूं। जैसा हूं, वैसा दिखता हूं। पसंद आए तो ठीक और नहीं तो भी ठीक...। यह कहना है अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का। 
विज्ञापन

2 of 8
Baisakhi Da Swag Program organized by Punjab Arts Council - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पंजाब आर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित बैसाखी दा स्वैग कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। यहां उनके साथ पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद थे। इन मौके पर पंजाब के कलाकारों का सम्मान किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वे अपने भावों को रोकते नहीं। जो भाव अंदर हैं, वही बाहर होते हैं, कोई कृत्रिम भाव नहीं हैं। चाहे शो हो या फिर पंजाब कला भवन का कार्यक्रम या राजनीतिक मंच, जो दिल में है वही बाहर होता है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो केे दौरान हर बात पर ठहाके लगाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का अंदाज आर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकदम बदला हुआ नजर आया। 
 

4 of 8
Navjot singh sidhu
पंजाब आर्ट्स काउंसिल की चेयरपर्सन सतिंदर सत्ती के साथ बैठे सिद्धू कलाकारों की हौसला अफजाई तालियां बजाकर और मंद मंद मुस्कराकर करते रहे। पंजाबी गायिका कौर बी ने अपनी परफारमेंस के दौरान जब नवजोत सिंह सिद्धू से अन्य कलाकारों के साथ स्टेज पर आने का अनुरोध किया तो सिद्धू ने बेहद शालीनता से मना कर दिया। हालांकि कार्यक्रम के अंत में भंगड़ा टीम ने स्टेज से उतरकर पर्यटन मंत्री और सतिंदर सत्ती से भंगड़ा डलवा ही दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए ऐसी कल्चर पालिसी बनाएंगे जिससे पंजाब का कद ऊपर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि पंजाब के युवाओं को एक नई ऊर्जा मिले। पंजाब का रंग हर जगह बिखरा है और अब पंजाब के इसी रंग को एक नया कलेवर देने की बारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की जा चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 8
Navjot singh sidhu
अभी तो पार्टी शुरू हुई है
पंजाब कला भवन के मंच पर पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अभी तो पार्टी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई बदलाव आएंगे। सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके और राज्यपाल महोदय के संबंध काफी पुराने हैं। बेशक पार्टी बदल गई है पर दिल मिलते हैं। उनको उम्मीद है कि पंजाब में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल पूरा सहयोग देंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
Navjot singh sidhu
सिद्धू प्रोग्राम देखकर खुश होया
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कला भवन में कलाकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिद्दां मोर बादलां नूं देखकर खुश होंदा ए उसी तरां सिद्धू प्रोग्राम देखकर खुश होया।
विज्ञापन

8 of 8
Navjot singh sidhu
और सिद्धू बोले, खटैक
पंजाब कला भवन के मंच पर माइक नवजोत सिंह सिद्धू के पास था और वो बोले बात तो काफी करना चाहता हूं, एकदम से आडियंस से आवाज उठी बोल ही दीजिए सर....फिर क्या था, सिद्धू ने शायरी सुनाई झुकते वो हैं जिनमें जान होती है, अकड़ तो मुर्दों की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि संस्कृति मां से मिली है। उन्होंने कहा कि यही आवाज हमेशा उनके अंदर गूंजती है अव्वल अल्ला नूर उपाया...। और उसी दिशा में चलते भी हैं। बस बात खत्म, खटैक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें