फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

Mon, 09 Jun 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
फीफा फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अभी से इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। हर मैच को देखना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है, क्योंकि इस बार कई रोमांचक और टफ मुकाबले होने वाले हैं। यह कहना है पूर्व भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया का। वह शहर में थे।
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

2 of 7
बाईचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल्स की ओर से चंडीगढ़ फुटबाल लीग के फाइनल मुकाबले देखने के लिए आए थे। युवा फुटबालरों को बड़ी संख्या में खेलते देख वह अपने आप को नहीं रोक सके और उनके साथ फुटबाल मैच में हिस्सा लिया। भूटिया ने कहा वर्ल्ड कप का फीवर युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा है।
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

3 of 7
भूटिया ने कहा कि ब्राजील और अर्जेटीना मेरी फेवरेट टीमें हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि पुर्तगाल और इंग्लैंड की टीमें वर्ल्ड कप में बड़ा उलट-फेर करने की क्षमता रखती हैं। इन टीमों के खिलाड़ी आक्रमक शैली के साथ खेलते है। बाईचुंग भूटिया ने कहा कि आईएफएल के आने से फुटबाल खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। इससे खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

4 of 7
बाईचुंग भूटिया ने बताया कि भारत में आगामी अंडर 17 वर्ल्ड कप देश के युवाओं के लिए शानदार प्लेटफार्म की तरह होगा। इसमें विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों का अनुभव बढ़ेगा।
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

5 of 7
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया को लोकसभा चुनाव में हारने का मलाल है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। वह राजनीति में बने रहेंगे और स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देते रहेंगे। बाईचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल्स की ओर से आयोजित चंडीगढ़ फुटबाल लीग के मुकाबले देखने रविवार को वह सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे। याद रहे कि लोकसभा चुनाव में भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर दार्जलिंग से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

6 of 7
फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले सबसे बड़े सितारों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। रोनाल्डो लड़कियों में बेहद हॉट माने जाते हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की उन्हीं की तरह खूबसूरत हैं। (फोटो-इंस्‍टाग्राम)
विज्ञापन
विज्ञापन

भूटिया को देख खिले फुटबाल प्रेमियों के चेहरे

7 of 7
भूटिया ने कहा कि चुनाव से मैंने कई सपने संजो रखे थे, लेकिन हारने से मेरे ख्वाब अधूरे रह गए। यदि लोकसभा चुनाव जीतता तो संसद में स्पोर्ट्स बिल पास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होती। क्योंकि इससे खिलाड़ियों को काफी फायदा होता। बाईचुंग भूटिया ने कहा स्पोर्ट्स मैन होने के नाते मैं हमेशा स्पोर्ट्स बिल पास कराने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें