फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने, लड़का पटियाला का

Tue, 06 Jun 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
1600 करोड़ कमाने वाली बाहुबली 2 के 'खलनायक' यानी 'कालक्या' ने बिग बी अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है, जानना चाहेंगे आखिर कैसे?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
दरअसल अमिताभ बच्चन की हाइट 6 फुट 2 इंच है लेकिन बाहुबली के कालक्या की हाइट 6 फुट 8 इंच है। चौंक गए न जानकर, पर ये सच है और नौजवान पंजाब के पटियाला का रहने वाला है। इनका नाम है लवी पजनी।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
लवी अभी पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए इन थिएटर कर रहे हैं। उन्होंने वास्तव फिल्म देखकर अपना नाम खलनायक रख लिया था। हाइट 6 फुट 8 इंच होने के कारण दोस्त भी इन्हें खलनायक कहकर बुलाने लगे थे।

4 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
लवी पजनी को एक दोस्त की वजह से बाहुबली2 मिली थी। उनके दोस्त ने फिल्म डायरेक्टर एसएस राजा मौली से कॉन्टेक्ट करके उनकी फोटोज उनके पास भेजीं थीं। फोटोज देखने के बाद डायरेक्टर ने उन्हें रोल के लिए फाइनल कर कॉल किया।
विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
जब मैं राजा मौली से मिलने पहुंचा तो वे मुझे देखकर हैरान रह गए, बोले तुमने तो अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया। अब तुम एक ऐसे विलेन के रोल में दुनिया के सामने आओगे, जो दिखने में काफी भयंकर है।

विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
लवी कहते हैं कि अब उन्हें एक ऐसे किरदार की तलाश है, जो शोले के गब्बर की तरह 100 साल तक याद रखा जाए। फिलहाल लवी को 4 तेलगू- तमिल मूवीज के ऑफर आ चुके हैं। उन्हें तमिल और तेलगू नहीं आती, पर इसे सीखने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ा 'बाहुबली 2' के 'कालक्या' ने
लवी ने बताया कि कालक्या के रोल को निभाने से पहले सबसे बड़ी चुनौती मेकअप थी, क्योंकि मेकअप करने के लिए पूरे 5 घंटे का समय लगता था। शूट खत्म होने के बाद उन्हें मेकअप को उतारने के लिए डेढ़ से 2 घंटे लगते थे, एक महीने तक यह सब चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें