निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी का नाम सामने आ गया है। जानिए उनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बाबा हरदेव सिंह के पार्थिव शरीर की पहली फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के उत्तराधिकारी के लिए पहले उनकी बेटी सुदीक्षा के नाम की चर्चा चल रही थी, मगर संत निरंकारी मंडल ने इस संबंध में फैसला लेते हुए बाबा की पत्नी सविंदर कौर को उनका उत्तराधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
3 of 4
savinder kaur
बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में मंगलवार को बाबा हरदेव सिंह महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बीच उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया। अधिकांश अनुयायियों का मानना था कि बाबा की बेटी सुदीक्षा को मंडल की जिम्मेदारी देनी चाहिए, क्योंकि मंडल की गतिविधियों में वे काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि निरंकारी मंडल ने मंगलवार रात फैसला संविदर कौर के पक्ष में सुना दिया।
बाबा हरदेव सिंह जी का कोई बेटा नहीं है, ऐसे में अटकले चल रही थी कि उनके बड़े दामाद संदीप खिंडा को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन अब साफ हो गया है कि बाबा हरदेव जी की पत्नी ही कमान संभालेंगी। सविंदर उत्तराधिकारी बनती हैं तो ये निरंकारी मिशन में ऐसा पहली बार होगा, जब महिला इस पद पर आएंगी।