चंडीगढ़ के निरंकारी भवन में अनुयायियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न भागों से अनुयायी अवनीत सेतिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
2 of 4
संत निरंकारी मंडल के महासचिव वीडी नागपाल
पंचकूला निवासी अवनीत सेतिया की कनाडा में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के साथ सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सेतिया परिवार की ओर से समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
निरंकारी भवन में अनुयायियों की भीड़
संत निरंकारी मंडल के महासचिव वीडी नागपाल ने कहा कि अवनीत एक पूर्ण गुरसिख की तरह जीवन जीकर गए हैं, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी यदि हम आज यहां से यह प्रेरणा लेकर जाएं कि हम भी उनकी तरह उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जीवन यात्रा तय करेंगे।
अवनीत की पत्नी सुदीक्षा ने कहा कि वे चाहे बाबा हरदेव जी के दामाद थे लेकिन उन्होंने बाबा जी के साथ सद्गुरु का ही रिश्ता बनाकर रखा। सुदीक्षा ने कहा कि अवनीत ने एक पार्टनर की तरह, एक गुरसिख की तरह इतने थोड़े से समय में इतना प्यार और सत्कार दिया और इतना कुछ सिखाया जिसे मैं कभी भुला नहीं सकती।