फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास से पंजाब में जश्न, देखें- ऐतिहासिक पल की खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
विज्ञापन
1 of 9
राम मंदिर की खुशी में हवन यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुक्तसर जिले में ब्राह्मण सभा 5995 की ओर से अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु होने की खुशी के उपलक्ष्य में श्री रघुनाथ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी के अध्यक्ष दीपक पाल शर्मा की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सभा के समूह सदस्यों ने विधिवत ढंग से आहुतियां डालीं।

हवन यज्ञ करवाने की रस्म पं. सतवीर शास्त्री तथा पं. रणजीत शर्मा ने संयुक्त रुप से अदा की। जबकि अध्यक्ष दीपक पाल शर्मा व अन्य बतौर यजमान हवन में शामिल हुए। इससे पूर्व मंदिर में राम नाम का जाप भी किया गया। अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राम भक्तों की बहुत ही लंबे अर्से से चली आ रही मांग आज जाकर पूरी हुई है। आज राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान हुआ है।

इसके साथ ही मंदिर प्रांगण भगवान श्री राम चंद्र व वीर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। चंद्र मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पं. आदेश शर्मा मन्नू तथा विजय शर्मा की देखरेख में हुआ। कोरोना के चलते लागू नियमों के मद्देनजर कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं जुटाई गई। ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने मास्क पहनकर ही कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 9
होशियारपुर में हवन किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर: शहीद कारसेवकों को किया नमन
यूथ सिटीजन काउंसिल ने अयोध्या जी में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन शिव मंदिर बंसी नगर में जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमन घई ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालते हुए देश वासियों को बधाई दी। इस दौरान मंदिर आंदोलन में शहीद हुए कासेवकों को नमन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पंकज शर्मा, अशोक गोल्डी, मनोज शर्मा,  कर्मचंद शर्मा,डॉ. वशिष्ट कुमार, डॉ. राज कुमार सैनी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर  एक पेड़ श्री राम के नाम के तहत पौधे लगाए। युवा मोर्चा ने शिमला पहाड़ी चौक पर ढोल बजा कर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

3 of 9
गोशाला में किया सुंदर कांड पाठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दसूहा: गोशाला में किया सुंदर कांड पाठ
राजीव दीक्षित गोशाला दसूहा में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। गोशाला संचालक अरुण बाबू शर्मा ने बताया अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित अनिल कुमार शास्त्री, बाबू अरुण शर्मा, शिवानी कुमार, ठाकुर भरत सिंह, मनजीत सिंह, पम्मा पेंटर, नीलम शर्मा, प्रेम कुमार, कैलाश कुमार, जगत सिंह में पाठ में हिस्सा लिया। 

4 of 9
संगरूर में मीठे चावलों को वितरित करते लोग।
संगरूर: श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी में लंगर लगाया
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किए जाने की खुशी में सुनामी गेट बाजार में परोपकारी सभा और शहीद भगत सिंह मार्केट में मीठे चावलों का लंगर लगाया। इस मौके सभा के अध्यक्ष डॉ. महिंदर बाबा, अरोड़ा महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश टुटेजा, भाजपा नेता जतिंदर कालड़ा, जसविंदर सिंह प्रिंस, तरुण खरबंदा, नंद लाल अरोड़ा, एडवोकेट नरेश जुनेजा, बाली मनचंदा, आत्म अरोड़ा, यशपाल शर्मा टीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 9
पटियाला में लड्डू बांट लोगों ने मनाई खुशी।
राजपुरा: हनुमान मंदिर में घी के 5100 दीये जलाए
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में राजपुरा के हजारों लोगों ने अपने घरों व मंदिर पर दीये जलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव तकुण खुराना, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा, सचिव जिला भाजपा डॉ. अजय चौधरी, जिला भाजयुमो प्रधान गौरव गौतम ने महावीर मंदिर में घी के 5100 दिए जलाए। इस अवसर पर विजय गुप्ता, जरनैल सिंह हैप्पी, अशोक चक्रवर्ती, प्रदीप नंदा, राजिंद्र तलवार, पवन मुखीजा, बलबीर सिंह मंगी, बलविन्द्र चहल, राजिन्द्र निरंकारी, नवदीप अरोड़ा, विजय छाबड़ा, विपुल्ल बब्बर, साहिल ठगेजा, पाखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
पटियाला में दीपों से लिखा गया जय श्री राम।
पटियाला में जगह-जगह बांटे लड्डू, मनाई दिवाली 
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में शिवसेना (बाल ठाकरे), अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति, मां सेवा सोसाइटी, श्री हिंदू तख्त ने शहर में जगह-जगह लड्डू बांटे और पटाखे चलाकर दिवाली मनाई। शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के कार्यकारी प्रधान मृगराज हरीश सिंगला और उनकी टीम की ओर से शिव सेना कार्यालय आर्य समाज चौक पर जश्न मनाया गया।

लड्डू बांटे गए और पटाखे चलाकर खुशी मनाई गई। सिंगला ने कहा कि आज का यह दिन इतिहास में सबसे बड़ा दिन है, जिसका पूरे देश के लोगों को पिछले कई दशकों से इंतजार था। वहीं पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में भी आतिशबाजी की गई और लड्डू बांटे गए। ढोल बजाकर श्री राम का पूजन किया गया। हिंदू नेता राजेश केहर ने कहा कि श्री राम मंदिर आंदोलन व कुर्बानियों के कारण आज का यह शुभ दिन देखने को मिला है।
विज्ञापन

7 of 9
लुधियाना में जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
एलईडी पर लाइव देखा भूमि पूजन, लड्डू बांटे
अयोध्या में राम मंदिर के नींव पत्थर की खुशी में बुधवार को पूरा लुधियाना राम भक्ति में डूबा रहा। धार्मिक संस्थाओं ने इस खुशी के पल में लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं अयोध्या से नींव पत्थर का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कई जगह एलईडी भी लगाई गई। हैबोवाल मेन रोड पर भाजपा नेता रविंदर अरोड़ा की तरफ से अयोध्या से लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी एलईडी लगाई गई। 

लाइव प्रसारण को देखने के लिए काफी लोग जमा रहे। जैसे मंदिर का नींव पत्थर रखा गया उसी समय पटाखे बजाकर खुशी जाहिर की गई। लोगों को लड्डू बांटे गए। रेलवे स्टेशन के ठीक सामने समाजसेवी बिट्टू गुंबर ने हवन का आयोजन किया। हवन के बाद मंदिर की खुशी में लोगों को लड्डू बांट कर बधाई दी गई। जिला भाजपा की तरफ से भी मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।

8 of 9
जलालाबाद में भी लड्डू बांट मनाई गई खुशी।
जलालाबाद: श्री राम मंदिर आंदोलन में शामिल लोग सम्मानित
भगवान वाल्मीकि मंदिर में भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन होने की खुशी में मंडल अध्यक्ष राज चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। कार्यक्रम पंजाब कार्यकारिणी सदस्य दर्शन लाल वधवा ने शिरकत की। वधवा के नेतृत्व 1992 में मंदिर निर्माण को लेकर संघर्ष करने वाले जत्थे के सदस्यों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इसी तरह गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष रंजीव दहूजा, राकेश मिड्ढा, विकास बजाज, अशोक बजाज, रोकी वर्मा, गगन कालड़ा, अतुल दूमड़ा, केशव शर्मा, रिशू बजाज, जतिंदर कुमार, गौरव जोषी, रमेश मुंगाल ने 10 योद्धाओं को समानित किया।
विज्ञापन

9 of 9
अमृतसर में भी लोगों ने बांटे लड्डू।
अमृतसर: दशहरा कमेटी ने श्री राम मंदिर शिलान्यास पर दीप जलाए
श्री राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में दशहरा कमेटी अमृतसर नार्थ (रजि.) की ओर से रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में निर्माणाधीन भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनिल जोशी ने दशहरा कमेटी के सदस्यों व शहरवासियों के साथ दीप जलाए। इस मौके पर जोशी ने देश-विदेश में रहने वाले समूह राम भक्तों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 492 वर्षों में 70 प्रमुख युद्ध लड़ने व 4 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद पांच अगस्त को यह शुभ दिन आया है। 

जोशी ने कहा कि इन सैकड़ों वर्षों के संघर्ष में अपना योगदान देने वाले प्रत्येक राम भक्त के चरणों में वह नमन करते हैं। वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी 30 अक्टूबर 1990 और 6 दिसंबर 1992 को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या कार सेवा में भाग लेने का अवसर मिला। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू होने पर हर किसी के मन में हर्षोल्लास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें