फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्राइविंग करते समय ये गलती की तो जिंदगी बर्बाद समझो, ध्यान से पढ़ें नया नियम

Mon, 19 Mar 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शराब
अब ड्राइविंग करना आसान नहीं होगा, अगर भूले से भी कर दी ये गलती तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी आपकी। ये नया नियम ध्यान से पढ़ लें सभी।
विज्ञापन

2 of 6
DRIVING
दरअसल, हरियाणा में अब शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में किसी की मृत्यु होने पर वाहन चालक की रातें जेल में ही कटेंगी। प्रदेश में अब यह जमानती अपराध नहीं रहेगा। मनोहर लाल सरकार इसे जल्दी गैर जमानती अपराध घोषित करने जा रही है। इस पर विचार जारी है। यह घोषणा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में की। बदलाव हुआ तो हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां नशे में ड्राइिवंग के दौरान मौत की धारा गैरजमानती होगी।
विज्ञापन

3 of 6
ड्रग्स - फोटो : amar ujala
इनेलो विधायकों व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने का मुद्दा भी उठाया। रामबिलास शर्मा ने जवाब में कहा कि सरकार शराब, अफीम, चूरा पोस्त, गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक जैसे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व अवैध सेवन के मामले में अति गंभीर है। यह कहना गलत है कि अधिकारी ऐसे गंभीर मामलों में उचित कार्रवाई नहीं करते हैं। अवैध शराब और अवैध दवाईयों के उत्पादन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

4 of 6
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics
प्रदेश में पुलिस कैडेट कोर होगी शुरू
सरकार युवा शक्ति को देश की उत्थान गतिविधियों में लगाने के उद्देश्य से एक नया प्रोग्राम ‘पुलिस कैडेट कोर’ शुरू करने जा रही है। ‘स्वस्थ्य शरीर-स्वस्थ दिमाग’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में सामुदायिक योजनाएं मैराथन दौड़, योग तथा राहगीरी का आयोजन कर रहे हैं। अप्रैल माह में पुलिस विभाग में युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को शिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
alcohol
शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पकड़ने के लिए विशेष अभियान
शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। 14 दिसंबर 2017 से 15 जनवरी 2018 तक मादक पदार्थों के तस्करों, शराब की तस्करी, महिला विरुद्घ अपराध की रोकथाम, धरपकड़, संपत्ति विरुद्घ अपराधों  की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वर्ष 2017 के दौरान मादक शराब के व्यापार में संलप्ति व्यक्तियों के खिलाफ 14,668 आपराधिक मामले दर्ज कर लगभग सभी दोषियों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी की शराब को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alcohol
स्पेशल टास्क फोर्स आतंकवाद व नशे के अवैध करोबार से निपटेगी
सरकार ने मादक पदार्थों और नशीली दवा, अवैध हथियार और जाली मुद्रा के उत्पादन और आपूर्ति, छीना-झपटी, अपहरण और फिरौती के लिए अपहरण, अपराधियों के अंदरूनी झगड़े, शूट आउट और ठेके पर हत्या, डकैती और लूट के संवेदनशील मामलों, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध संबंधित मामलों पर कार्रवाई करने के लिए  स्पेशल टास्क फोर्स स्थापित की है। पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को स्पेशल टास्क फोर्स का मुखिया बनाना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें