फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आस्ट्रेलिया का वीजा और दाखिला लेना आसान, बदल गए नियम देखिए

Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
56 देश जहां घूमने के लिए वीजा की जरुरत नहीं
आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के लिए वीजा लेना और दाखिला लेना आसान हो गया है, क्योंकि देश की ओर से कुछ नियम बदल दिए गए हैं। आप भी जाना चाहते हैं तो देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
visa applications
आस्ट्रेलिया सरकार ने भारत को लो रिस्क कैटेगरी (कैटेगरी-2) में शामिल कर दिया है। इससे भारतीय विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। अब उनके लिए आस्ट्रेलिया की 40 यूनिवर्सिटियों में दाखिला लेना आसान हो जाएगा। भारतीय विद्यार्थियों के वीजा नियम भी सरल हो गए हैं। भारत के साथ इस श्रेणी में नेपाल और श्रीलंका भी हैं।
2008 में भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
ऑस्ट्रेलिया वीजा - फोटो : demo pics
इस वजह से देश के विद्यार्थियों को कई तरह के दस्तावेजों के अलावा कड़े नियम से गुजरना पड़ता था। हालात ये थे कि भारत के विद्यार्थी सिर्फ 8-10 यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिला लेने के बाद वीजा ले सकते थे। इन संस्थानों में डैकेन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी, मेलबोर्न यूनिवर्सिटी, रायल मेलबोर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मोनाश यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल भी शामिल थे।

4 of 7
indian passport
वहीं बाकी संस्थानों में वीजा लेना काफी मुश्किल था। विद्यार्थियों का हर दस्तावेज न केवल क्रास चेक होता था, बल्कि नियम काफी सख्त और कड़े थे। अगर इन यूनिवर्सिटी के अलावा भारतीय विद्यार्थी किसी अन्य संस्थान या कॉलेज में दाखिला लेते तो अधिकतर का वीजा स्वीकार नहीं किया जाता था। आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा हासिल करने के लिए आवेदनकर्ता को बैंक में 25 लाख जमा राशि दिखानी पड़ती थी।
विज्ञापन

5 of 7
पासपोर्ट
बैंक का पूरा ब्योरा वीजा आवेदन फाइल के साथ लगता था और दूतावास बाकायदा बैंक से क्रास चेक करता था। अब इस नियम से छुटकारा मिल गया है। वीजा अधिकारी विद्यार्थी से मौखिक पूछ सकता है। अब दस्तावेजों की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आईलेट्स का झंझट भी कम हो गया है। अब शिक्षा संस्थान अगर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि आवेदनकर्ता विद्यार्थी अंग्रेजी में ठीक ठाक है तो आईलेट्स की जरूरत नहीं है, वीजा का सीधा आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
पासपोर्ट - फोटो : Getty
वीजा अधिकारी इंटरव्यू में क्रास चेक कर सकता है कि वाकई में विद्यार्थी अंग्रेजी में माहिर है या नहीं। अपनी संतुष्टि के बाद ही वह वीजा जारी करेगा। बता दें कि हर साल भारत से 40 हजार विद्यार्थी आस्ट्रेलिया शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। इसमें 25 हजार पंजाबी हैं। आस्ट्रेलिया की ओर से सख्ती के बाद पंजाबी मूल के विद्यार्थियों ने कनाडा का रुख कर लिया था। बीते एक साल का ब्योरा देखकर आस्ट्रेलिया ने भारत के विद्यार्थियों को कैटेगरी टू में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पासपोर्ट
आस्ट्रेलियन दूतावास के अधिकृत एजेंट व एसोसिएशन ऑफ ओवरसीज एजुकेशन कंसलटेंट के प्रधान सुकांत त्रिवेदी ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। अगर आस्ट्रेलिया सरकार ने भारत पर विश्वास किया तो इसको आगे कायम रखना हमारा फर्ज है। हमारी संस्था जागरूकता लाने का प्रयास करेगी, ताकि एजेंट नाजायज फायदा न उठाएं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए नियम दोबारा सख्त न हो जाएं। अगर हमने हेरफेर किया तो फिर से हमें कैटेगरी थ्री में धकेला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें