शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतारते हुए पढ़िए क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है, जहां सांजरवास गांव में मंगलवार रात दलित समाज की एक युवती की शादी के दौरान दबंग जाति के युवकों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा। घटना में दुल्हन के चचेरे भाई व ताऊ को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
घटना की जानकारी मिलते ही बौंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस सुरक्षा के बीच शादी संपन्न करवाकर विदाई करवाई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
4 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
गांव सांजरवास के दलित समुदाय के रोहताश की पुत्री पूनम की शादी तोशाम क्षेत्र के गांव रिवासा की ढाणी निवासी जगदीश के पुत्र संजय के साथ तय हुई थी। मंगलवार देर सायं संजय की बरात गांव सांजरवास में आई। गांव की चौपाल में टीके की रस्म होने के बाद दूल्हा संजय घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान, सवर्ण जाति के 12 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
5 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
आरोप है कि युवकों ने दूल्हे संजय को घोड़ी सहित यह कहकर नीचे गिरा दिया कि घोड़ी पर सिर्फ सवर्ण ही बैठ सकते हैं। इससे उसको हल्की चोटें लगीं। दूल्हे पर हमला होते देख बारातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
इससे दुल्हन पूनम के चचेरे भाई सतेंद्र व ताऊ हरपाल घायल हो गए। मामला बढ़ते देख दुल्हन पक्ष ने तुरंत बौंद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच शादी समारोह संपन्न करवाया गया। वहीं हमले में घायल सतेंद्र व हरपाल को उपचार के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।