एशियन गेम्स 2018 में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने वतन लौटते ही अपने हमसफर को सगाई की अंगूठी पहना दी। इन्होंने खुलेआम इजहार-ए-इश्क किया था, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने 20 अगस्त 2018 को जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। विनेश ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की पहलवान यूकी आयरी को से हराया। शनिवार को विनेश जकार्ता से वापिस लौटी।
विज्ञापन
3 of 7
विनेश फोगाट
शनिवार को ही विनेश का जन्मदिन भी था, तो जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंची पूरा परिवार स्वागत में पलकें बिछाए बैठा था। इसी दौरान विनेश फोगाट और सोमबीर की रिंग सेरेमनी अनोखे अंदाज में संपन्न हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर ओपन कार में दोनों के परिजनों के अलावा हजारों खेल प्रेमी इस रिंग सेरेमनी के गवाह बने।
4 of 7
विनेश फोगाट
इससे पहले कार के ऊपर ही केक काटकर 24 अगस्त को बीते विनेश के जन्मदिन का जश्न भी मनाया गया। जकार्ता में एशियन गेम्स में 50 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पहलवान विनेश फौगाट ने दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर जींद के पहलवान सोमबीर के साथ फोटो शेयर कर उसे जीवनसाथी चुनने का एलान किया था।
विज्ञापन
5 of 7
विनेश फोगाट
हालांकि तब किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि रिंग सेरेमनी इतनी जल्दी और इस अंदाज में संपन्न होगी। विनेश फौगाट शनिवार रात 9 बजे के बाद जकार्ता से भारत लौटी। दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश की मां, भाई के अलावा सोमवीर और उसके परिवार के लोग मौजूद थे। वहीं, विनेश का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
6 of 7
विनेश फोगाट
विनेश के आते ही जोरदार स्वागत किया गया। विनेश के साथ सोमबीर, उसकी मां गाड़ी पर सवार हो गए। जहां सबसे पहले 24 अगस्त को बीते विनेश के जन्मदिन का जश्न केक काटकर मनाया। ओपन गाड़ी में ही विनेश और सोमबीर ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और अनोखे अंदाज में अपनी रिंग सेरेमनी संपन्न की।
विनेश को भी रिसीव करने नहीं पहुंचा कोई अफसर-मंत्री
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी हरियाणा की बेटी को रिसीव करने एयरपोर्ट पर सरकार की ओर से न तो कोई मंत्री पहुंचा और न ही कोई अधिकारी। हालांकि इससे पहले भी पहलवान बजरंग पूनिया को रिसीव करने भी कोई मंत्री या अफसर नहीं पहुंचा था। जब खेल मंत्री से इस संबंध में पूछा गया था तो वह इस सवाल पर कन्नी काट गए थे।