फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने खोले राज, कैसे जीतेंगे पंजाब?

Thu, 28 Apr 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ में थे। यहां उन्होंने बताया कि वे पंजाब को कैसे जीतेंगे?
विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली में यदि आज चुनाव होता है तो शेष तीन सीटें भी आप के खाते आएंगी। इसी पर उन्होंने दम भरा है कि 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस का दिल्ली जैसा हाल होगा और शिअद 10 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। वह वीरवार को यहां पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की ओर से नए वकीलों को लाइसेंस वितरण समारोह में भाग लेने आए थे। 
विज्ञापन

3 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से सिर्फ चंद सैकेंड बात करते हुए उन्होंने अगले साल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। अन्य सवाल सुने बगैर वह सभागार से निकल लिए। उन्होंने कहा कि जिस वक्त अन्ना हजारे के साथ जंतर मंत्र पर आंदोलन शुरू किया गया, उस वक्त भय था कि शायद लोग न जुड़ें, लेकिन यह अलौकिक ही है कि लोग बड़े स्तर पर साथ आए और जन लोकपाल बिल बड़ा मुद्दा बना।

4 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि यदि जन लोकपाल बिल सहमति से पास किया होता तो शायद कांग्रेस को ऐसे दिन न देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा के पंजाब चुनाव में कांग्रेस का दिल्ली जैसा हाल होगा और शिअद को 10 से कम सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान आत्महत्या कर रहा है, इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वकीलों को संबोधन में केजरीवाल ने दिल्ली में दो साल पहले आम आदमी पार्टी की लहर बनने का उधारण देते हुए सरकार बनने के बाद प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार आने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा दो अहम सुविधाएं हैं, जो आम व्यक्ति की पहुंच से दूर थीं। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक की अमेरिका के अखबारों में चर्चा होती है, जबकि अधिक फीस वसूलने वाले निजी स्कूल अपने आप अविभावकों को फीस लौटा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उन्होंने 49 दिन की सरकार के पहले कार्यकाल में एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) का सहारा लिया, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कब्जा कर लिया। इससे दिल्ली की राज्य सरकार से पुलिस शक्तियां छीनी गईं। लेकिन दोबारा सरकार बनने पर दिल्ली में भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबन करके उन्हें निष्काषित करने की कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन

7 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल बोले कि भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर फैला हुआ है और देश के 99 फीसदी लोग भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं। सरकार बनने पर दिल्ली से शुरू सफर को पंजाब में भी आंदोलन के रूप में जारी रखा जाएगा। बार काउंसिल की ओर से ला भवन में वकीलों को प्रेक्टिस शुरू करने के लिए लायसेंस वितरण को आयोजित कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की रैली में बदल गया। 

8 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
बार काउंसिल के अध्यक्ष रजत गौतम समेत अन्य मौजूदा एवं पूर्व पदाधिकारियों ने केजरीवाल के कसीदे पढ़े तो पूरे स्वयं केजरीवाल का पूरा संबोधन दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर केंद्रित रहा। केजरीवाल ने अपने संबोधन में जहां दिल्ली की उपलब्धियां गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं केंद्र सरकार को कोसने का भी उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से देश की जनता केवल न्यायपालिका पर भरोसा जताती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व नेता भ्रष्ट हैं और मीडिया भी पक्षपात करता है, लेकिन न्यायपालिका ही एक ऐसा स्तंभ है जो स्थिति से उबारता है और हमेशा सच्चाई का साथ देता है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी विधानपालिका पर संकट आया, तब न्यायपालिका ने ही स्थिति संभाली। इसके लिए संजय सिंह ने उत्तराखंड सरकार के संकट पर न्यायपालिका की भूमिका का जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें