फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

Wed, 26 Nov 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
1 of 10
मिलने से पहले खाप पंचायतों को तालिबानी संस्था समझने वाले श्री श्री रविशंकर जब उनसे रू-ब-रू हुए तो वे उन्हें काफी कुछ कह गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

2 of 10
जींद के एक होटल में खाप प्रतिनिधियों से रूबरू होकर ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने कहा कि ऑनर किलिंग और तुगलकी फरमानों के लिए देश में खापों की जो छवि खराब हुई है उसे सुधारने के लिए खाप पंचायतें सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दें।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

3 of 10
अध्यात्मिक गुरू ने कहा कि टीवी पर देखकर उनको विश्वास नहीं हुआ कि इस देश में तालिबान जैसी कोई संस्था है, इसलिए खापों से मिलने की उनकी इच्छा थी। खापों से मिलने के बाद उनको अहसास हुआ है कि खापों में तालिबान जैसी कोई संभावना नहीं है, बल्कि खापें तो सामाजिक कार्यों से समाज को जोड़ने का काम करती हैं।

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

4 of 10
श्री श्री रविशंकर ने कहा कि देश में खापों की जो छवि खराब की गई है उसे सुधारने के लिए खापों को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए। खाप पंचायतें आदर्श गांव बनाकर इस काम को आगे बढ़ा सकती हैं। हालांकि ऑनर किलिंग और तुगलकी फरमानों से खापों का कोई सरोकार नहीं है। इस मामले में आर्ट ऑफ लिविंग भी सहयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

5 of 10
श्री श्री रविशंकर का कहना है कि संत का काम समाज को सुधारने का होता है। ऐसे में यदि कोई संत गलती करता है तो उसे सजा भी दोगुनी मिलनी चाहिए। इससे पहले उनका कहना था कि जब तक अदालतें दोषी नहीं ठहराती तब तक किसी को दोषी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

6 of 10
कार्यक्रम के समापन से पहले ही कुछ लोग एक बैनर लेकर श्री श्री के मंच तक पहुंच गए। इस बैनर पर लिखा था, ‘विवाह के लिए गुण कर्म मिलाएं जाति नहीं।’ इस पर कुछ खाप प्रतिनिधियों ने एतराज जताया, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

7 of 10
कार्यक्रम के दौरान सर्व जातीय खाप पंचायत के संयोजक कुलदीप  ढांडा ने कहा कि ऑनर कीलिंग का नामकरण ही गलत है। ऐसे में इसे डिस ऑनर कीलिंग का नाम दिया जाना चाहिए। ढांडा ने कहा कि खाप पंचायतें पिछले कई साल से कीटनाशक रहित खेती की मुहिम चलाए हुए हैं।

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

8 of 10
हालांकि कार्यक्रम में प्रवेश कार्ड दिखाकर किया गया था, लेकिन शहर के हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों ने खापों और श्री श्री रविशंकर के संवाद को सहजता से सुना। कार्यक्रम के दौरान श्री श्री रविशंकर ने कहा कि खाप भी सामाजिक कार्यों में लगें। एक व्यक्ति से कुछ नहीं होगा।

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

9 of 10
श्री श्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में कहा कि अकेली सरकार कुछ नहीं कर सकती। श्री श्री ने कहा कि असल में खाप बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। श्री श्री ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें खापों के कार्यक्रम में जाने से रोका, लेकिन उनका मन था कि वे खापों को सुने। उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रवचन देते हैं, लेकिन आज सुनने का दिन था।
विज्ञापन

तस्वीरें: खाप पंचायतों से ये क्या बोल गए श्री श्री?

10 of 10
इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने समगोत्र शादियों से लेकर कन्या भ्रूण हत्या, नशा, कुदरती खेती, हिंदू विवाह अधिनियम, दहेज प्रथा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपना पक्ष रखा। मंच के माध्यम से खाप प्रतिनिधियों ने गाय को बचाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें