फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी, एयरफोर्स में नई भर्ती के लिए अब गांवों पर फोकस करेंगे अधिकारी, बताई ये वजह

Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सेना में भर्ती - फोटो : File Photo
आर्मी, एयरफोर्स व बीएसएफ में नई भर्ती के लिए सैन्य बलों के अधिकारी अब गांव के युवाओं पर ज्यादा फोकस करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
सेना में भर्ती - फोटो : File Photo
जी हां, सैन्य बलों के अधिकारियों का मानना है कि शहरी यूथ के बजाय ग्रामीण युवा ज्यादा फिट और एक्टिव रहते हैं। इसी वजह से सेना गांव के युवाओं को फौज में भर्ती होने के लिए प्रेरित करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) वेस्टर्न कमांड के एक आला अधिकारी के मुताबिक, अधिकतर ग्रामीण युवा ‘टफ लाइफ’ के अनुकूल होते हैं। इस वजह से बीएसएफ भी अब ग्रामीण युवाओं को भर्ती के लिए प्रेरित कर रही है। सेना भर्ती मुख्यालय से जुड़े एक आला अफसर ने बताया कि ग्रामीण युवा अपेक्षाकृत ज्यादा तंदुरुस्त होते हैं और मेडिकल व दौड़ क्लीयर कर जाते हैं। 

4 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
वहीं एयरफोर्स के भी एक आला अधिकारी ने बताया कि हाल ही में शुरू की गई एयरफोर्स की ऑनलाइन एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था ग्रामीण युवाओं को ध्यान में रखकर की गई है ताकि उन्हें इसमें भाग लेने के लिए घरों से ज्यादा दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन

5 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
गांव के छोरों में सैन्य बलों के प्रति ज्यादा क्रेज
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान यह देखा गया है कि सैन्य बलों में जाने को लेकर शहरों की अपेक्षा गांव के युवाओं में क्रेज ज्यादा रहता है। भर्ती प्रक्रिया में शहरी यूथ भी भाग लेता है लेकिन इनकी संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। गांवों के युवाओं की फिटनेस और सक्रियता में शहरी यूथ पर भारी पड़ती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala
‘पंजाब सरकार के अधीनस्थ सेंटर ऑफ पंजाब फॉर यूथ ट्रेनिंग एंड इंप्लाइमेंट विभाग सूबे के विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर वहां के युवाओं को सैन्य भर्ती के लिए तैयार कर रही है। ग्रामीण युवाओं में सेना भर्ती को लेकर देखे जा रहे क्रेज के चलते पंजाब सरकार द्वारा ये पहल की गई है।’
- अमरेक सिंह वाले (कर्नल, चंडीगढ़)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें