फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सेना भर्ती का ये नियम बदला, अब मैदान में नहीं होगी रेस

Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
भारतीय सेना में भर्ती का एक और नियम बदल दिया गया है। देख लिजिए...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : File Photo
दरअसल, इस बार हरियाणा के हिसार जोन में होने वाली सेना भर्ती में युवाओं की 1.6 किलोमीटर की दौड़ तारकोल की सड़क पर होगी। अमूमन यह दौड़ किसी मैदान में करवाई जाती है। लेकिन इस भर्ती रैली सेना ने यह दौड़ तारकोल की सड़क पर करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
indian army recruitment
सेना भर्ती कार्यालय के एक अफसर ने बताया कि सेना ने इस बार युवाओं को तारकोल की सड़क पर दौड़ने की योजना बनाई है, इसलिए युवाओं से आह्वान किया जाता है कि वे भर्ती में भाग लेने के दौरान अपने जूते जरूर साथ में लाएं।

4 of 7
सेना भर्ती - फोटो : SELF
सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 12 से 20 जनवरी तक चार जिलों जींद ,सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के युवाओं की भर्ती की जाएगी और इस भर्ती के लिए 33419 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली - फोटो : File Photo
उनके अनुसार भर्ती में जरनल ड्यूटी सैनिक, लिपिक, स्टोर कीपर तथा तकनीकि शाखा में सैनिक, ट्रैडमैन सैनिक तथा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व यूटी चंडीगढ़ (फरीदाबाद, गुडगांव, मेवात व पलवल को छोड़कर) के आरटी जेसीओ श्रेणी में भर्ती का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इस भर्ती में वही युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन करवा लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
लिखित परीक्षा 28 जनवरी को
हरियाणा के हिसार में सेना भर्ती सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर की लिखित परीक्षा 28 जनवरी को होगी।  दादरी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अजीत पिल्लई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए हिसार कैंट के प्रवेश द्वार टीसीपी नम्बर दो निर्धारित किया है। सभी पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए सुबह चार से छह बजे तक अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेना में भर्ती
सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर की श्रेणियों के लिए लिखित परीक्षा 28 जनवरी को हिसार कैंट में होगी। उनके अनुसार लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने साथ पर्स, हैंड बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक गजट, किताब, पेन व अन्य कोई कीमती सामान लेकर परीक्षा स्थल पर न लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें