करीब पांच टन विस्फोटक से भरा सेना का एक ट्रक मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर स्थित एक सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गया। उस वक्त स्कूल में करीब 500 बच्चे थे। ट्रक में लदे बोफोर्स तोप के गोलों में विस्फोट हो जाता तो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आसपास के हिस्से में भारी तबाही मच जाती। खौफनाक हादसा हरियाणा के डबवाली(सिरसा) में हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
2 of 13
गनीमत रही कि सेना का ट्रक डबवाली(सिरसा)में स्थित अबूबशहर के एक सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ कर मिड मील की रसोई में घुस गया। टक्कर से ट्रक का कैबिन ही क्षतिग्रस्त हुआ। ट्रक ने इससे पहले एक कार को टक्कर मारी और एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
3 of 13
इस ट्रक के पीछे आ रहे अन्य ट्रकों में बैठे सेना के जवान मौके पर पहुंचे और गोला बारूद उतार कर अन्य ट्रकों में लदवाया गया। सेना के वाहनों का काफिला अंबाला कैंट से सूरतगढ़ इलाके में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेज जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक का पावर स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
4 of 13
थल सेना का दल एक माह की ट्रेनिंग के लिए सोमवार को अंबाला कैंट से सूरतगढ़(राजस्थान) की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हुआ था। बठिंडा में रात्रि विश्राम के बाद दल मंगलवार सुबह सूरतगढ़ को रवाना हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
5 of 13
अबूबशहर में किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक की पॉवर स्टेयरिंग जाम होने से वह सड़के किनारे खड़ी एक कार को करीब 80 फीट तक घसीटता हुआ ले गया और आखिर में स्कूल की दीवार तोड़कर मिड डे मील की रसोई में घुस गया। दीवार टूटने का धमाका सुनकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
6 of 13
ट्रक की चपेट में आने से अबूबशहर निवासी टेलर नरेश कुमार घायल हो गया। सेना के ट्रक में चार जवान थे और करीब पांच टन वजनी बोफोर्स टैंक के गोले और अन्य विस्फोटक लदे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
7 of 13
हादसे की भयावहता भांप कर चारों जवान बेहोश हो गए। सेना के वाहन के स्कूल में घुसने के बाद पीछे अन्य ट्रकों में आ रहे सेना के जवानों ने स्थिति को संभालते हुए एक-एक कर विस्फोटक को दूसरे ट्रकों में भरना शुरू कर दिया।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
8 of 13
सैनिकों ने बताया कि बोफोर्स के एक गोले का वजन करीब 45 किलो तथा एक्सपलोजर का 10 किलो होता है। इसकी मारक क्षमता करीब 40 किलोमीटर है। विस्फोट हो जाता तो कई किलोमीटर क्षेत्र में तबाही मच जाती।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
9 of 13
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जवानों ने चार अन्य वाहनों में विस्फोटक लादकर उन्हें सूरतगढ़ के लिए रवाना किया। हादसे के करीब दो घंटे बाद एएससी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस वालिया मौके पर पहुंचे।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
10 of 13
लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस वालिया को जब घटनाक्रम का पता चला तो यह सूचना उन्हें नहीं देने पर मौके पर ही सेना के जवानों को फटकार लगाई। मौका का मुआयना कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल अपने सामने कैमरा देखकर भड़क गए। उन्होंने अपने नेम का टैग उतारकर अपनी जेब में रख लिया।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
11 of 13
पहचान उजागर होने पर लेफ्टिनेंट कर्नल इतना भड़क गए कि मीडिया कर्मी की डायरी से अपने नाम वाला पृष्ठ फाड़ लिया। हालांकि मीडियाकर्मियों से जिरह के बाद खुद ही अपनी पहचान बता दी। हादसे पर उन्होंने कहा कि मैं मीडिया से बात करने के लिए ऑथोराइज नहीं हूं। वाहन में विस्फोटक सामग्री थी। यह सेना का इश्यू है।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
12 of 13
लेफ्टिनेंट कर्नल ने गाड़ी मालिक हरजिंद्र सिंह एवं विद्यालय प्रिंसिपल हंसराज बिश्नोई से जानकारी ली। उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वॉल, मिड-डे मील क्षतिग्रस्त दीवार तथा राशन के नुकसान की भी जानकारी ली। ट्रक चालक ने हरजिंद्र सिंह को 20 हजार रुपए तथा विद्यालय को पांच हजार रुपए देकर राजीनामा किया।
तस्वीरें: 5 टन विस्फोटक से भरा ट्रक स्कूल से टकराया
13 of 13
कांशी राम, सूबेदार ने बताया कि हमारी गाड़ियां सूरतगढ़ की ओर जा रही थीं। सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान सामने से भी एक गाड़ी आ गई। उसी गाड़ी को बचाते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद स्कूल में घुस गया। पॉवर स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा हुआ। सैन्य सामग्री को अन्य वाहनों में लादकर रवाना कर दिया गया है।