फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंचकूला में वायुसेना ने खास अंदाज में किया कोरोना योद्धाओं को सलाम, देखें तस्वीरें

Sun, 03 May 2020 11:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में कोरोना योद्धाओं को सलामी। - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से जंग लड़ रही है। इस जंग में हथियार और योद्धा भी सब बदले हुए हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे हम भूमिका डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की है। ये सभी फ्रंटलाइन में अपनी जान की बाजी लगा देश सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में परंपरागत युद्ध के हीरो यानि हमारे जवान इन्हें सलामी दे रहे हैं। देश भर में थल सेना, वायुसेना और जलसेना पुष्पवर्षा कर इन कोरोना युद्धाओं को धन्यवाद कर रही हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना के जावनों ने रविवार को चंडीगढ़ में कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी। सुबह 10 मिनट के लिए दो लड़ाकू विमानों ने सुखना लेक पर सभी वॉरियर्स को सलामी दी। उसके बाद हेलीकॉप्टर से चंडी मंदिर स्थित सैन्य अस्पताल, पीजीआई व जीएमसीएच-32 पर पुष्पवर्षा की। बता दें कि भारतीय सेनाएं पूरे देश में कोरोना वॉरियर्स को सलामी दे रही हैं। सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजे तक 1 हजार फीट एजीएल की ऊंचाई से सुखना लेक पर लड़ाकू विमानों ने सभी कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी।
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। आसमान से गर्जना के साथ पुष्पवर्षा करते वायुसेना के विमानों ने सभी लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद सुबह 10 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक सैन्य अस्पताल, साढ़े 10 बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक पीजीआई व 10 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक जीएमसीएच-32 पर हेलीकॉप्टर से वहां की बिल्डिंग से 150 मीटर एजीएल की ऊंचाई से पुष्पवर्षा की। 

4 of 6
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सफाई कर्मचारी, अस्पताल स्टाफ के साथ ही डॉक्टर भी मौजूद रहे। एयरफोर्स के अधिकारियों ने कहा कि ये सभी वो स्थान हैं जहां सफाई कर्मचारी से लेकर डॉक्टर तक ने कोरोना को हराने के लिए अपनी जी जान लगा दी। वहीं कोरोना से पीड़ित लोगों ने डॉक्टरों की मदद से बीमारी को मात दी है। वास्तव में ये बधाई के पात्र हैं। एयरफोर्स सभी कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम करता है। इसलिए पूरे देश के चिकित्सा संस्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ सलामी देने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

5 of 6
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में भी पुष्पवर्षा
पंचकूला में भी कोरोना योद्धा के सम्मान में सेक्टर- 6 स्थित नागरिक अस्पताल में फूल बरसाए गए। फूल बरसाते हुए वायुसेना ने डॉक्टरों का स्वागत किया गया। इस पर नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने खुशी जताई। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम कर पाने में हमारा स्टाफ सफल रहा है। वहीं कोरोना योद्धा डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पंचकूला के सरकारी अस्पताल के बाहर भारतीय सेना ने बैंड बजाकर सलामी दी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचकूला नागरिक अस्पताल में हुई पुष्पवर्षा।
यह हमारे लिए खुशी की बात है। यह सम्मान हमें जीवन भर याद रहेगा। वायुसेना की ओर से हमें यह सम्मान दिया गया है। जिस तरह से अस्पताल में फूल बरसा कर हमें सम्मानित किया गया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। लगातार हम कोरोना को हराने में लगे हुए हैं। हमारी लोगों से अपील है कि लोग होम आइसोलेशन में रहे। घर से ना निकले। वहीं इस मौके पर वेस्टर्न कमांड की ओर से अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें