फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan जिससे मिलते थे, कुछ न कुछ सीखकर लौटते थे...ये किस्सा सुनकर भर आएंगी आंखें

Thu, 30 Apr 2020 03:07 PM IST
खुशबू गोयल अरविंद बाजपेयी/रूबी सिंह, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
irrfan khan - फोटो : social media
इरफान खान की एंट्री पर जादू छा जाता था। वे जिससे मिलते थे, कुछ न कुछ सीखकर लौटते थे। दिवंगत अभिनेता के खास दोस्त प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने सुनाया एक किस्सा...
विज्ञापन

2 of 6
इरफान खान - फोटो : पीटीआई
रुको भाई जल्दी क्या है। 12 फरवरी 2012 मंगलवार का दिन... चंडीगढ़ में सेक्टर-9 की पार्किंग में रात करीब 10 बजे, मैं और इरफान खान खड़े थे। वह किसी से बातचीत में मशगूल थे। मैं उनसे बार-बार कह रहा था चलना है कि नहीं..? मैं एक क्षण के लिए भूल गया था कि इरफान खान की आदत है, वह सामने वाले से कुछ न कुछ सीखकर ही लौटते हैं। जैसे ही मैंने जवाब सुना तो कार से निकला और चुपचाप साथ में खड़ा हो गया। इतना कहते-कहते इरफान खान के दोस्त राहुल मित्रा की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इरफ़ान खान - फोटो : Internet
चंडीगढ़ के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने बताया कि इरफान खान उनके अजीज दोस्तों में रहे हैं। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं तो चंडीगढ़ आने पर इरफान उनसे जरूर संपर्क करते थे। जब पान सिंह तोमर के प्रचार का मौका था तो उस समय इरफान ने खुद ही इसकी जिम्मेदारी संभाल ली थी और उनके साथ तिगमांशु धूलिया भी थे। इरफान की खूबी थी कि वह अपनी फिल्मों के लिए जी जान से जुटते थे, चाहे कोई भी फिल्म हो।

4 of 6
इरफान खान - फोटो : Social Media
राहुल ने बताया कि हर फिल्म उनके दिल के करीब थी। इरफान सिर्फ एक कलाकार ही नहीं थे, बल्कि उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि जहां जाते वहां जादू छा जाता था। एक बार वो बोले... मैं चाय पीने आ रहा हूं। औपचारिकता तो उनको दूर-दूर तक छूती नहीं थी। उनको हर बात जानने की जिज्ञासा ज्यादा रहती थी, शायद यही कारण रहा कि वह इतने बड़े कलाकार बने। इरफान खान को किसी की एक्टिंग अच्छी लगती तो तुरंत ही पूछने लगते कि आपने यह कैसे की?
विज्ञापन

5 of 6
Irrfan Khan - फोटो : instagram
दत्त साहब से मेरा नमस्कार बोलना...
राहुल मित्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह और संजय दत्त साथ में थे। उसी समय संजय दत्त ने उनसे पूछ लिया कि इरफान खान साहब की हालत कैसी है? राहुल मित्रा ने तुरंत ही इरफान खान को मैसेज किया कि संजय दत्त आपका हाल पूछ रहे हैं तो उधर से इरफान का मैसेज आया कि दत्त साहब को मेरा नमस्कार बोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Irrfan Khan - फोटो : social media
जब इरफान की सादगी पर फिदा हुए थे शहर के प्रशंसक
काली जैकेट पहने, चेहरे पर हल्की सी स्माइल और एक चमक के साथ इरफान खान शहरवासियों से रूबरू हुए थे। 1 मार्च, 2012 को पान सिंह तोमर के लिए वे शहर में आए थे। बुधवार को उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद सांसद किरण खेर ने ट्वीट करके अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे बेहद दुखी हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। जिम्मी शेरगिल ने कहा कि उनके पास इस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें