अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'हाफ गर्लफ्रेंड' लोगों को क्यों देखनी चाहिए, इसका कारण बता रहे हैं खुद दोनों स्टार। आप भी जान लीजिए जरा।
विज्ञापन
2 of 8
हाफ गर्लफ्रेंड ट्रेलर
- फोटो : SELF
चंडीगढ़ में मूवी की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने बताया कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' क्या होती है। हाफ गर्लफ्रेंड कोई ऐसी चीज नहीं है कि कोई किसी को जाकर बोल सकता है कि मेरी 'हाफ गर्लफ्रेंड बन जाओ। या मेरा हाफ बॉयफ्रेंड बन जाओ। असल जिंदगी में कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं जो हालात की वजह से बहुत उलझे हुए होते हैं। वह रिश्ते कही न कही अधूरे रह जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
'हाफ गर्लफ्रेंड' के पोस्टर में श्रद्दा कपूर और अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर बताते हैं कि हम न चाहते हुए भी उन्हें पीछे छोड़ देते हैं या छोड़ने पड़ते हैं। तो जाहिर सी बात है उन कड़वे और मीठे रिश्तों का कही न कही हम साथ दे नहीं पाते, क्योंकि हमें पता नहीं होता कि उन रिश्तों को क्या नाम दें। श्रद्धा और मैं फिल्म में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। कही न कही वह भावना होने के बावजूद श्रद्धा कमिट नहीं कर पाती, क्योंकि उनकी जिंदगी थोड़ी उलझी हुई है।
4 of 8
हाफ गर्लफ्रेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज भी दी
अर्जुन कपूर बताते हैं कि उन उलझनों की वजह से वह मेरी दोस्त नहीं और मेरी गर्लफ्रेंड भी नहीं पर हाफ गर्लफ्रेंड ही बनकर रह जाती है। इसी खट्टे मीठे रिश्ते और इसके रास्ते में आने वाली उलझनों को समझने के लिए हाफ गर्लफ्रेंड देखिए, जरूर पसंद आएगी। मूवी 19 मई को देश भर में 1600 स्क्रिन पर रिलीज होगी। फिल्म के एक गाने में श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज भी दी है।
विज्ञापन
5 of 8
half girlfriend
पहले भी हाफ गर्लफ्रेंड बन चुकी हूं
इस दौरान श्रद्धा ने स्वीकार किया कि वह भी हाफ गर्लफ्रेंड बन चुकी हैं। जब कॉलेज में थीं तो एक लड़का पसंद आ गया। वह उस रिश्ते को लेकर पूरी तरह कमिटेड नहीं होना चाहती थी। हाफ गर्लफ्रेंड वाला ट्रेड हमेशा से चलता आया है। ऐसा कई बार मेरे दोस्तों के साथ भी हुआ है। कॉलेज में मैं किसी की हाफ गर्लफ्रेंड बनी थी, जबकि स्कूल के दिनों में हालात कुछ और थे।
विज्ञापन
6 of 8
half girlfriend
चंडीगढ़ के परांठे खूब भाते हैं
श्रद्धा कपूर को चंडीगढ़ के परांठे खूब भाते हैं। बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ चंडीगढ़ पहुंची श्रद्धा आते ही सबसे पहले तीन परांठे चट कर गई। उन्होंने कहा कि चाहे फिल्म की शूट हो या फिर घर, फ्री होते ही खाने पर टूट पड़ती हूं। खाने में उसे सब कुछ अच्छा लगता है पर पंजाब आते ही उसे यहां के परांठे खूब भाते हैं। चिंता है तो यही कि चाहे जितना खाएं पर उनका वेट न बढ़े।
विज्ञापन
7 of 8
हाफ गर्लफ्रेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहित ने जमाई हमारी जोड़ी
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्देशक मोहित सूरी का कमाल है। वह हीरो-हीरोइन के बीच कमाल की केमिस्ट्री बनाते हैं। ‘आशिकी 2’ में भी मोहित सूरी के निर्देशन में मेरी और आदित्य की केमिस्ट्री को सराहा गया और ‘एक विलेन’ में भी मुझे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पसंद किया गया। श्रद्धा ने कहा कि अर्जुन के साथ काम करने में उनको अच्छा लगता है। वह उनको बचपन से जानती हैं।
पापा कहते हैं हार्ड वर्क ही काम आएगा
श्रद्धा कपूर ने कहा कि पिता शक्ति कपूर ने उनको एक ही टिप्स दी है कि कठिन परिश्रम से ही मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। यही कारण है कि उनको अपने काम में एकदम परफेक्शन चाहिए। जब तक वह संतुष्ट नहीं हो जाती तब तक रीटेक चाहती हैं। बता दें कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का संगीत मिथुन ने दिया है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।