फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के लिए दुबई जाना चाहते हैं, देखिए ये स्पेशल और फायदेमंद ऑफर

Fri, 12 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
दुबई से चंडीगढ़ के ​लिए उड़ान भरती पहली इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
अगर आप समर वेकेशंस में घूमने के लिए दुबई जाना चाहते हैं तो यह स्पेशल ऑफर आपके लिए है। काफी फायदेमंद भी है, जल्दी से फायदा उठा लीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
दुबई से चंडीगढ़ के ​लिए उड़ान भरती पहली इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दुबई के लिए फ्लाइटें शुरू होने के बाद टूर पैकेज पर शहर के लोगों को रुझान बढ़ गया है। इसे देखते हुए टूर एंड ट्रैवेल कंपनी दुबई के लिए 36 हजार में पांच दिनों का टूर पैकेज दे रही हैं। पैकेज में एयरपोर्ट से पीक एंड ड्राप, रहने-खाने की व्यवस्था के अलावा टूरिस्ट स्पॉट भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दुबई की पहली फ्लाइट के पहले मुसाफिर - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-30 स्थित टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया दुबई के लिए पर्यटकों की संख्या चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से बढ़ी है। इसलिए यहां के यात्रियों के लिए मई से जुलाई तक के लिए यह पैकेज दिया जा रहा है।  पांच दिन के इस दुबई पैकेज में पर्यटकों को चार रातें और पांच दिन का पैकेज दिया गया है। वहीं दुबई एयरपोर्ट से पिक एंड ड्राप की सुविधा भी इसी पैकेज में  शामिल है।

4 of 5
indigo - फोटो : indigo
चंडीगढ़ से इंडिगो की फ्लाइट से दुबई जाने का किराया भी इसमें शामिल हैं। पर्यटकों को  सुबह का ब्रेकफास्ट और डिनर, लंच इसी पैकेज में होगा। वहीं डेजर्ट सफारी देखने का आनंद भी लोग उठा सकते हैं। इसके अलावा क्रूज में लोगों को तंदूरा डांस, डेजर्ट सफारी, बेला डांस, धो क्रूज विद डिनर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indigo - फोटो : file photo
वहीं एयरपोर्ट से शहर में घूमने वाले टूरिस्ट डेस्टीनेशन के लिए यह गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएगी। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि चंडीगढ़ से डायरेक्ट दुबई के लिए फ्लाइट होने के बाद लोगों का रुझान बढ़ गया है। कनेक्टिंग फ्लाइट में यह किराया 50 हजार तक पड़ जाता था। अब यह फ्लाइट में मई के लिए 50 फीसदी की बुकिंग इस पैकेज की हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें