फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बदलें पुराने नोट और कैसे बचाएं कीमती समय, ये शख्स बता रहे ट्रिक

Sat, 03 Dec 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रुपये निकालने के लिए बैंक में लगीं कतारें
1000/500 के पुराने नोट बदलने हैं और अपना समय भी बचाना है तो इस शख्स की बताई हुई ट्रिक अपनाएं। झट से आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
चंडीगढ़ के चार्टेड अकाउंटेंट आरएन गोयल बताते हैं कि आपके पास नंबर एक में जो नकदी है, उसे जमा करवाने में कोई समस्या नहीं है। दुकानदार के पास उनके बही खाते के अनुसार जितनी नकदी थी, उसे जमा करवाने में भी कोई समस्या नहीं है। बिना दुकानदारी के जिनके पास एलआईसी की नकदी है, भूमि बेचने से प्राप्त आय, जे फार्म कटी हुई कृषि आय या आढ़ती से ली गई उधारी जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छह या सात नवंबर को बैंक से नकदी निकलवाई और वह पुराने नोटों में है तो उसे जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। जिन बैंकों में पहले से ही ट्रांजेक्शन करते आए हैं। उन्हें दो लाख 50 हजार रुपये तक जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। जिन खातों में कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुई। उसमें एकदम से ढाई लाख रुपये जमा होंगे तो यह संदिग्ध हो सकता है।  जन-धन योजना के तहत खुले खातों में 30 -35 हजार तक ही राशि जमा करवाएं।

4 of 5
बैंक में रुपये लेने के लिए लगी कतार।
ये काम ना करें- दुकानदार 8 नवंबर तक के फर्जी बिल बनाकर नकदी जमा करवाने का प्रयास ना करें, इसकी जांच हो सकती है। किसी दूसरे का नकद अपने खाते में जमा ना करवाएं, इसकी जांच हो सकती है। किसी भी खाते से सरकार जल्द से जल्द नकदी निकासी की अनुमति नहीं देगी। जिससे यदि एक बार जमा करवा दिए तो उसमें से थोड़े-थोड़े ही नकदी निकलेगी। इसी हिसाब से खातों में पैसे जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक - फोटो : अमर उजाला
बैंकों का कंप्यूटर सर्वर आयकर विभाग के सर्वर के साथ जुड़ा है। इससे बैंकों में होने वाले लेन-देन की सूचना अपने आप आयकर विभाग के पास पहुंच रही है। इससे कुछ भी छुपाया नहीं जा सकता। कृषि की जो लिमिट है, उसमें भी संदिग्ध केसों में जांच हो सकती है। इसमें भी अनाप-शनाप राशि जमा नहीं करवाई जा सकती। बैंक में एकदम से भारी नकदी ले जाने पर तुरंत जांच हो सकती है। इसलिए बैंकों में नियमानुसार नकदी लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें