फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रोडवेज में निकली बंपर नौकरियां, 908 पदों पर भर्ती हो रही है, अप्लाई कीजिए

Sun, 23 Apr 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
कॉलेज के स्टूडेंट्स
युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका। परिवहन विभाग में 908 पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई।
विज्ञापन

2 of 9
कॉलेज के स्टूडेंट्स
दरअसल, हरियाणा रोडवेज ने हेल्पर और स्टोरमैन के 908 पदों पर अस्थायी आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
कुल पद: 908, स्टोरमैन और हेल्पर (मैकेनिक / टायरमैन / इलेक्ट्रीशियन / अन्य) इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 4440 रुपये से 7440 रुपये पे स्केल दी जाएगी और ग्रेड पे 1300 रुपये होगी।

4 of 9
एडमीशन
शैक्षिक योग्यता: हेल्पर के लिए उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में 02 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी / एनएसी) सर्टिफिकेट कोर्स पास की हो। स्टोरमैन के लिए उम्मीदवार ने मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी / एनएसी) सर्टिफिकेट कोर्स पास की हो।
विज्ञापन

5 of 9
भर्ती प्रक्रिया
आयु सीमा: आवेदक 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं हों. एससी / बीसी श्रेणी के आवेदकों को हरियाणा सरकार के निर्देशों / नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
भर्ती प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया: योग्यता मानदंड, व्यावहारिक ट्रेड परीक्षण और अंतिम चयन सूची के लिए प्रत्येक ट्रेड में आवेदकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
आवेदन करने की फीस- भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और एससी, बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज तय पते पर भेजने होंगे।

8 of 9
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
आवेदन कैसे करें: पात्र आवेदक केवल एक पद के लिए अपना आवेदन फार्म जमा करें और इसे हरियाणा रोडवेज के किसी भी डिपो के महाप्रबंधक के कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज दें। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम/ समापन तिथि 30 अप्रैल 2017 को शाम 5:00 बजे तक है।
विज्ञापन

9 of 9
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2017 है। वेबसाइट http://hartrans.gov.in पर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अन्य विवरण देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें